Kasganj news डीएम व एसपी ने होमगार्ड भर्ती परीक्षा 2025 को लेकर परीक्षा केन्द्रों का किया निरीक्षण

Apr 23, 2026 - 22:23
0 1
Kasganj news डीएम व एसपी ने होमगार्ड भर्ती परीक्षा 2025 को लेकर परीक्षा केन्द्रों का किया निरीक्षण

block-350 block-350

जिलाधिकारी प्रणय सिंह व पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह ने होमगार्ड भर्ती परीक्षा 2025 को लेकर परीक्षा केन्द्रों का किया निरीक्षण।

 कासगंज: होमगार्ड्स परीक्षा-2025 को सकुशल, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। आज गुरूवार को जिलाधिकारी प्रणय सिंह और पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह ने संयुक्त रूप से जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा को पूरी निष्पक्षता, शांति और पारदर्शिता के साथ संपन्न कराया जाए। उन्होंने कहा कि सभी तैयारियां समय से पूरी कर ली जाएं, ताकि परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। निरीक्षण के दौरान डीएम, एसपी ने सुमन्त कुमार इंटर कॉलेज कासगंज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, श्री गणेश इंटर कॉलेज, वीएवी इंटर कॉलेज, संत तुलसीदास इंटर कॉलेज सोरों के परीक्षा केंद्रों का भ्रमण किया। इस दौरान केंद्रों पर स्ट्रांग रूम, विद्युत व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की निगरानी, परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था, स्वच्छता, पेयजल तथा अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाओं को बारीकी से परखा गया। पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रखने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने तथा यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए। डीएम ने परीक्षा केंद्रों पर तैनात सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी सतर्कता, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ करने के निर्देश दिए, ताकि परीक्षा प्रक्रिया निर्विघ्रूप से संपन्न हो सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User