कायमगंज में धार्मिक माहौल के बीच नवनियुक्त कोतवाली प्रभारी का भव्य स्वागत
कायमगंज में धार्मिक माहौल के बीच नवनियुक्त कोतवाली प्रभारी का भव्य स्वागत
कायमगंज/फर्रुखाबाद आज कायमगंज में नवनियुक्त कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार शुक्ला ने अपने पदभार ग्रहण करने के बाद सबसे पहले आस्था का मार्ग अपनाते हुए श्री कोतवालेश्वर हनुमान जी मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर में धार्मिक माहौल उस समय और भी श्रद्धामय हो गया जब पूजा का शुभारंभ मंदिर के महंत एवं प्रबंधक संगम शाक्य द्वारा गणेश जी की आरती से कराया गया। इसके पश्चात भगवान राम एवं हनुमान जी महाराज की आरती पूरे भक्तिभाव के साथ संपन्न हुई। इस अवसर पर मंदिर कमेटी के अध्यक्ष जितेंद्र रस्तोगी, उपाध्यक्ष कन्हैया लाल, कोषाध्यक्ष अशोक गंगवार सहित सदस्य दीपक शाक्य, जयवीर सिंह, राजन, सत्यम और दिव्यांश समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान मंदिर समिति ने नवनियुक्त कोतवाल का जोरदार स्वागत करते हुए उन्हें श्री कोतवालेश्वर हनुमान जी महाराज की प्रतिमा भेंट की और राम नाम की पटिका पहनाकर सम्मानित किया। अध्यक्ष जितेंद्र रस्तोगी एवं महंत संगम शाक्य ने कोतवाल विनोद कुमार शुक्ला के सफल एवं जनहितकारी कार्यकाल की कामना की। पूरे कार्यक्रम में “जय श्री राम” और “हनुमान जी महाराज की जय” के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा, जिससे माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया। नए कोतवाल के आगमन पर जहां प्रशासनिक सक्रियता की उम्मीद है, वहीं उनकी धार्मिक आस्था ने लोगों के बीच सकारात्मक संदेश भी दिया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)