Farrukhabad News : कायमगंज में तंबाकू कारोबारी के घर लाखों की चोरी का खुलासा, पकड़े गए दो पड़ोसी चोर

Apr 20, 2026 - 18:27
0 14
Farrukhabad News :  कायमगंज में तंबाकू कारोबारी के घर लाखों की चोरी का खुलासा, पकड़े गए दो पड़ोसी चोर

कायमगंज में तंबाकू कारोबारी के घर लाखों की चोरी का खुलासा, पकड़े गए दो पड़ोसी चोर

कायमगंज/फर्रुखाबाद/जनपद फर्रुखाबाद की कायमगंज कोतवाली पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने तंबाकू कारोबारी बृजेश चंद्र शर्मा के घर हुई लाखों की चोरी का खुलासा महज 72 घंटों के भीतर कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो और कोई नहीं बल्कि पीड़ित के ही पड़ोसी निकले। पुलिस ने उनके पास से चोरी की गई 100% संपत्ति बरामद कर ली है। जन्मदिन की पार्टी में जाने का उठाया फायदा घटना 16 अप्रैल की है, जब नगर के मोहल्ला पटवनगली निवासी तंबाकू कारोबारी बृजेश चंद्र शर्मा अपने परिवार के साथ बेटे के जन्मदिन की पार्टी में गए थे। सूने घर को देखकर पड़ोसियों की नीयत डोल गई।

आरोपियों ने छत के रास्ते घर में घुसकर अलमारी के ताले तोड़े और लाखों के जेवरात व नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। मुखबिर की सूचना पर धर दबोचे गए आरोपी प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ल और कस्बा चौकी प्रभारी अंकुर भाटी की टीम को मुखबिर से सूचना मिली। जिसके आधार पर पुलिस ने साईं मंदिर के पास घेराबंदी की और सौरभ उर्फ अंशु व कार्तिक गंगवार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उन्होंने बताया कि पैसों की तंगी के कारण उन्होंने यह पहली बार चोरी की थी और उन्हें शर्मा परिवार के बाहर जाने की जानकारी पहले से थी। लाखों के जेवर और नकदी बरामद पुलिस ने आरोपियों के पास से 35 हजार रुपये नकद, सोने की 2 चेन, 3 पेंडल, 7 अंगूठी, 2 मंगलसूत्र, कान के आभूषण, चांदी की 12 जोड़ी पायल, 4 जोड़ी बिछुआ और 5 सिक्के बरामद किए हैं। साथ ही उनके पास से 2 आधार कार्ड भी मिले हैं। कानूनी कार्रवाई पूरी कर पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User