Kasganj news गंजडुंडवारा स्मार्ट मीटर के विरोध में उपभोक्ताओं का बिजली घर पर धरना प्रदर्शन, ऊर्जा मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

Apr 18, 2026 - 18:38
 0  2
Kasganj news गंजडुंडवारा स्मार्ट मीटर के विरोध में उपभोक्ताओं का बिजली घर पर धरना प्रदर्शन, ऊर्जा मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
follow on google सुराग ब्यूरो को गूगल पर फेवरेट बनाएँ

गंजडुंडवारा स्मार्ट मीटर के विरोध में उपभोक्ताओं का बिजली घर पर धरना प्रदर्शन, ऊर्जा मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

कासगंज जनपद के गंजडुंडवारा नगर में एटा रोड स्थित पुराने बिजली घर पर शनिवार को स्मार्ट मीटर व्यवस्था के विरोध में क्षेत्रीय जनता ने जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में पहुंचे उपभोक्ताओं ने स्मार्ट मीटर को प्रीपेड से पोस्टपेड करने की मांग उठाई और बिजली विभाग के खिलाफ नाराजगी जताई। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने बिजली आपूर्ति में अव्यवस्था और उपभोक्ताओं के उत्पीड़न के आरोप लगाए। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली व्यवस्था और खराब हो गई है। बिना पूर्व सूचना के बिजली काट दी जाती है और भुगतान करने के बाद भी घंटों तक बिजली बहाल नहीं होती। लोगों ने कहा कि बिजली काटने से पहले कोई एसएमएस सूचना भी नहीं दी जाती, जिससे उपभोक्ताओं को अनावश्यक परेशानी झेलनी पड़ रही है। धरना स्थल पर पहुंचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अब्दुल हफीज गांधी ने कहा कि स्मार्ट मीटर के नाम पर जनता का उत्पीड़न किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि उपभोक्ताओं की अनुमति के बिना जबरन स्मार्ट मीटर लगाए गए। उन्होंने सरकार से सभी स्मार्ट मीटरों को तत्काल पोस्टपेड में बदलने की मांग की। बिजली विभाग के अवर अभियंता पंकज कुमार को ऊर्जा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। साथ ही मांगें न माने जाने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय सचिव राशिद अली ने बताया कि क्षेत्र में करीब 40 हजार बिजली कनेक्शनों के लिए केवल एक बिल जमा काउंटर है, जिससे लोगों को घंटों लाइन में लगना पड़ता है। उन्होंने काउंटरों की संख्या बढ़ाने और सुविधाजनक व्यवस्था लागू करने की मांग उठाई। ज्ञापन सौंपकर दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी प्रदर्शनकारियों ने स्मार्ट मीटर को पोस्टपेड करने, बिजली कटौती से पहले एसएमएस सूचना देने और बिल जमा को लेकर काउंटर बढ़ाने की मांग की

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज सुराग ब्यूरो