अक्षय तृतिया पर बाल विवाह की सूचना मिलने पर 1098 पर करें सूचित

Apr 16, 2026 - 20:44
0 3
अक्षय तृतिया पर बाल विवाह की सूचना मिलने पर 1098 पर करें सूचित

block-350 block-350

अक्षय तृतिया पर बाल विवाह की सूचना मिलने पर 1098 पर करें सूचित

अलीगढ़ । जिला प्रोबेशन अधिकारी श्री अजित कुमार के निर्देशानुसार विकास खंड जवां की ग्राम पंचायत तेजपुर के अमृता सिंह मेमोरियल डिग्री कोलेज मे अक्षय तृतीया के अवसर पर ज्यादा बाल विवाह होने की संभावना को खत्म करने के लिए बाल विवाह के खिलाफ विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में बताया गया कि कहीं भी विवाह की जानकारी मिलने पर 1098 नंबर डायल करें। इस दौरान बाल विवाह न होने देने और इसकी जानकारी मिलने पर टोल फ्री नंबर में सूचना देने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में महिला कल्याण विभाग की समस्त जनकल्याणकारी योजनाओं- मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, स्पॉन्सरशिप योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, टोल फ्री नंबर की भी जानकारी दी गई।

इस अवसर पर महिला कल्याण विभाग से वंदना शर्मा, विधिक सेवा प्राधिकरण से पीएलवी अभिषेक, पुलिस विभाग थाना जवा से एसआई व कांस्टेबल और कॉलेज का समस्त इस्टाफ उपस्थित रहा कॉलेज की डारेक्टर सुश्री अर्चना द्वारा कार्यक्रम का समापन किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User