जहरखुरानी का मामला: युवक को बेहोश कर लूटा, सड़क किनारे छोड़ा

Apr 16, 2026 - 20:45
0 13
जहरखुरानी का मामला: युवक को बेहोश कर लूटा, सड़क किनारे छोड़ा

block-350 block-350

जहरखुरानी का मामला: युवक को बेहोश कर लूटा, सड़क किनारे छोड़ा

कायमगंज (फर्रुखाबाद)। क्षेत्र में सक्रिय जहरखुरानी गिरोह ने एक और वारदात को अंजाम देते हुए राजस्थान से घर लौट रहे एक युवक को निशाना बनाया। बदमाशों ने युवक को नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया और उसका सामान लूटकर फरार हो गए। कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के ग्राम चिउलारा निवासी धर्मवीर (35) राजस्थान की एक फैक्ट्री में कार्यरत है। बुधवार रात वह राजस्थान से दिल्ली पहुंचा और वहां से रोडवेज बस के जरिए अपने घर के लिए रवाना हुआ। सफर के दौरान बस में सवार अज्ञात लोगों ने उसे नशीला पदार्थ सुंघा दिया, जिससे वह अचेत हो गया। इसके बाद आरोपियों ने उसका मोबाइल फोन, नकदी और कपड़ों से भरा बैग लूट लिया।

हैरानी की बात यह रही कि बस चालक और परिचालक ने युवक की मदद करने के बजाय उसे ब्राहिमपुर के पास सड़क किनारे बेहोशी की हालत में छोड़ दिया और बस लेकर आगे बढ़ गए। जब धर्मवीर घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद वह ब्राहिमपुर के पास सड़क किनारे गंभीर हालत में पड़ा मिला। परिजन उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ले गए, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार, नशीले पदार्थ के असर के चलते उसकी स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है। घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। यात्रा के दौरान अनजान व्यक्तियों से किसी भी प्रकार की खाद्य या पेय सामग्री न लें। संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत सतर्क रहें और जरूरत पड़ने पर पुलिस को सूचित करें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User