फर्रुखाबाद में फार्मर रजिस्ट्री में लापरवाही पर बड़ा एक्शन, 333 कर्मचारियों पर कार्रवाई के आदेश

Apr 09, 2026 - 20:55
0 1
फर्रुखाबाद में फार्मर रजिस्ट्री में लापरवाही पर बड़ा एक्शन, 333 कर्मचारियों पर कार्रवाई के आदेश

block-350 block-350

फर्रुखाबाद में फार्मर रजिस्ट्री में लापरवाही पर बड़ा एक्शन, 333 कर्मचारियों पर कार्रवाई के आदेश

फर्रुखाबाद। जिले में किसानों की फार्मर रजिस्ट्री आईडी* बनाने के अभियान में गंभीर लापरवाही सामने आने के बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। मुख्य विकास अधिकारी (CDO) के निर्देश पर 333 कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश जारी किए गए हैं। वहीं, शून्य प्रगति पाए जाने पर जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने 54 लेखपालों का एक दिन का वेतन रोक दिया है। यह अभियान किसानों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है, जिसमें पंचायती राज, मनरेगा, राजस्व और कृषि विभाग के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। हाल ही में CDO विनोद कुमार गौड़ द्वारा की गई समीक्षा बैठक में बड़ा खुलासा हुआ, जिसमें 333 कर्मचारियों की कार्य प्रगति पूरी तरह शून्य पाई गई। इनमें 212 पंचायत सहायक, 57 लेखपाल, 32 ग्राम पंचायत सचिव, 24 रोजगार सेवक और 8 कृषि विभाग के कर्मचारी शामिल हैं।

CDO ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों—राजस्व, कृषि, मनरेगा और पंचायती राज—को पत्र जारी कर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। साथ ही, डीसी मनरेगा को 24 निष्क्रिय रोजगार सेवकों पर तुरंत कार्रवाई करने को कहा गया है। 7 अप्रैल की समीक्षा रिपोर्ट के आधार पर डीएम ने 54 लेखपालों का एक दिन का वेतन रोक दिया। इनमें तहसील सदर के 26, कायमगंज के 25 और अमृतपुर क्षेत्र के 3 लेखपाल शामिल हैं। प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई से विभागीय कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User