Kasganj news जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने किया नगर पालिका सोरों का निरीक्षण।

Apr 09, 2026 - 17:34
0 3
Kasganj news जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने किया नगर पालिका सोरों का निरीक्षण।

block-350 block-350

जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने किया नगर पालिका सोरों का निरीक्षण।

कासगंज: आज जिलाधिकारी प्रणय सिंह द्वारा नगर पालिका सोरों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने नगर क्षेत्र में साफ-सफाई व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, नाला सफाई, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य नागरिक सुविधाओं का गहनता से जायजा लिया। जिलाधिकारी ने नगर पालिका कार्यालय पहुंचकर अभिलेखों के रख-रखाव, कर वसूली की प्रगति एवं जन शिकायतों के निस्तारण की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी अभिलेख अद्यतन रखे जाएं तथा प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि आमजन को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। निरीक्षण के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष रामेश्वर दयाल मेहरे, अधिशासी अधिकारी हर्षिता देवड़ा सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User