Kasganj news सोरों घाट पर “गंगा स्वच्छता पखवाड़ा 2026” के अंतर्गत विविध जनजागरूकता एवं स्वच्छता संबंधी कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया

Mar 24, 2026 - 17:01
0 1
Kasganj news सोरों घाट पर “गंगा स्वच्छता पखवाड़ा 2026” के अंतर्गत विविध जनजागरूकता एवं स्वच्छता संबंधी कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया

सोरों घाट पर “गंगा स्वच्छता पखवाड़ा 2026” के अंतर्गत विविध जनजागरूकता एवं स्वच्छता संबंधी कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया

 कासगंज दिनांक 24 मार्च 2026 को जिला गंगा समिति, कासगंज के तत्वाधान में पावन सोरों घाट पर “गंगा स्वच्छता पखवाड़ा 2026” के अंतर्गत विविध जनजागरूकता एवं स्वच्छता संबंधी कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्वच्छता रैली, व्यापक स्वच्छता अभियान, श्रमदान, गंगा शपथ ग्रहण, चित्रकला प्रतियोगिता तथा नुक्कड़ नाटक जैसे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनका उद्देश्य जनमानस को गंगा संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम में स्कूली विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक एवं बढ़-चढ़कर सहभागिता की। स्थानीय नागरिकों के साथ-साथ श्रीमती द्रौपदी देवी जाजू बालिका इंटर कॉलेज, कासगंज तथा एस.जी.एम. जूनियर हाई स्कूल, सोरों के छात्र-छात्राओं, एनसीसी कैडेट्स एवं विद्यालय स्टाफ की सक्रिय एवं सराहनीय उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान वृहद स्तर पर स्वच्छता एवं श्रमदान अभियान संचालित किया गया, जिसके अंतर्गत घाट परिसर की व्यापक साफ-सफाई कर स्वच्छता का सशक्त संदेश जनसामान्य तक पहुँचाया गया। इसके अतिरिक्त, एनसीसी कैडेट्स एवं छात्राओं द्वारा प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं गंगा की महत्ता के विषय में प्रभावशाली ढंग से जनजागरूकता प्रसारित की गई, जिसे उपस्थित जनसमूह द्वारा अत्यंत सराहा गया। इस अवसर पर श्री वराह मंदिर के महंत श्री विदेहानंद जी महाराज, पुजारी श्री नरेश त्रिगुणायक, जिला परियोजना अधिकारी नमामि गंगे श्री सुजीत कुमार, डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के वरिष्ठ परियोजना अधिकारी श्री हिमांशु शर्मा तथा जिला गंगा समिति की सदस्या एवं प्रधानाचार्या श्रीमती सोमवती शर्मा सहित अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे। उक्त कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गंगा नदी के संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति जनमानस में व्यापक जागरूकता उत्पन्न करना तथा स्वच्छता के प्रति नागरिकों को प्रेरित कर उन्हें इस महाअभियान में सक्रिय सहभागिता हेतु प्रोत्साहित करना रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

ब्यूरो चीफ ,कासगंज सुराग ब्यूरो

Comments (0)

User