Kasganj news जिलाधिकारी प्रणय सिंह द्वारा कासगंज मंडी परिसर का किया गया औचक निरीक्षण।

Mar 24, 2026 - 16:53
0 0
Kasganj news जिलाधिकारी प्रणय सिंह द्वारा कासगंज मंडी परिसर का किया गया औचक निरीक्षण।

जिलाधिकारी प्रणय सिंह द्वारा कासगंज मंडी परिसर का किया गया औचक निरीक्षण।

कासगंज: आज जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने मंडी कार्यालय एवं मंडी परिसर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने मंडी परिसर में किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पर्याप्त संख्या में पेड़ लगाए जाने के निर्देश दिए, ताकि किसानों को बैठने में किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने परिसर में स्वच्छता व्यवस्था पर विशेष ध्यान देते हुए शौचालयों की स्थिति सुधारने एवं उनकी नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने मंडी परिसर में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए, जिससे रात्रि के समय आने-जाने वाले किसानों एवं व्यापारियों को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण कराकर मंडी परिसर को सुव्यवस्थित एवं सुविधाजनक बनाया जाए। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी संजीव कुमार, मण्डी सचिव शैलेन्द्र कुमार सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

ब्यूरो चीफ ,कासगंज सुराग ब्यूरो

Comments (0)

User