Etah News ‘सम्पूर्ण समाधान दिवस’ आयोजित, जनशिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश

Mar 23, 2026 - 20:38
0 4
Etah News ‘सम्पूर्ण समाधान दिवस’ आयोजित, जनशिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश

Etah News ‘सम्पूर्ण समाधान दिवस’ आयोजित, जनशिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश

एटा। शासन के निर्देशानुसार माह के तृतीय शनिवार को पड़ने वाले अवकाश के कारण सोमवार को जनपद की तीनों तहसीलों—एटा सदर, अलीगंज एवं जलेसर—में ‘सम्पूर्ण समाधान दिवस’ का आयोजन प्रभावी रूप से किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने आमजन की समस्याएं सुनकर उनके समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। तहसील एटा सदर में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन)/मुख्य विकास अधिकारी सत्यप्रकाश की अध्यक्षता में शिकायतों की सुनवाई हुई। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनशिकायतों का निस्तारण पारदर्शी, गुणवत्तापूर्ण एवं तय समय सीमा के भीतर किया जाए।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी और शिकायतकर्ता की संतुष्टि सर्वोपरि है। साथ ही यह भी बताया कि शासन स्तर से शिकायतों की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है। उन्होंने निर्देश दिए कि कोई भी प्रार्थनापत्र लंबित न रहे तथा लेखपाल, बीट सिपाही और पंचायत सचिव गांवों का नियमित भ्रमण कर मौके पर समस्याओं का समाधान करें। लापरवाही पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह ने पुलिस से संबंधित शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित थाना प्रभारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। एटा सदर तहसील में कुल 12 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 2 का मौके पर निस्तारण किया गया।

तहसील अलीगंज में उप जिलाधिकारी जगमोहन गुप्ता की अध्यक्षता में 12 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें 2 का निस्तारण किया गया। तहसील जलेसर में अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) लालता प्रसाद शाक्य की मौजूदगी में 4 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 1 का मौके पर समाधान किया गया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी, एसडीएम, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, खंड विकास अधिकारी, थाना प्रभारी एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User