Kasganj news चैत्र नवरात्रि व ईद-उल-फितर के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक कासगंज द्वारा कस्बा सहावर एवं गंजडुण्डवारा में फुट पेट्रोलिंग कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

Mar 21, 2026 - 05:28
0 9
Kasganj news चैत्र नवरात्रि व ईद-उल-फितर के दृष्टिगत  पुलिस अधीक्षक कासगंज द्वारा कस्बा सहावर एवं गंजडुण्डवारा में फुट पेट्रोलिंग कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

block-350 block-350

चैत्र नवरात्रि व ईद-उल-फितर के दृष्टिगत जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को प्रभावी व सुदृढ़ बनाये रखने हेतु पुलिस अधीक्षक कासगंज द्वारा कस्बा सहावर एवं गंजडुण्डवारा में फुट पेट्रोलिंग कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये ।

 अवगत कराना है कि आज दिनांक 20.03.2026 को पुलिस अधीक्षक कासगंज ओम प्रकाश सिंह द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक कासगंज सुशील कुमार व क्षेत्राधिकारी सहावर शाहिदा नसरीन के साथ चैत्र नवरात्रि व ईद-उल-फितर के दृष्टिगत शान्ति व्यवस्था की दृष्टि से जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश बनाये रखने हेतु कस्बा सहावर एवं गंजडुण्डवारा में प्रमुख बाजार एवं मिश्रित आबादी वाले क्षेत्र में पैदल गश्त/भ्रमण किया गया व आमजन से संवाद कर सुरक्षा का एहसास कराया गया, इस दौरान संदिग्ध व्यक्ति/ वाहन की चैकिंग करायी गयी तथा रास्ते में लगे हुये अतिक्रमण को हटाये जाने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User