21 किलो का पीतल का घंटा ले गए चोर, दुर्गा मंदिर में चोरी

Feb 23, 2026 - 21:45
0 3
21 किलो का पीतल का घंटा ले गए चोर, दुर्गा मंदिर में चोरी

block-350 block-350

21 किलो का पीतल का घंटा ले गए चोर, दुर्गा मंदिर में चोरी

कायमगंज/फर्रुखाबाद/क्षेत्र के अताईपुर जदीद मुख्य मार्ग पर स्थित मां दुर्गा मंदिर में रात अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर पीतल के तीन भारी घंटे चोरी कर लिए। चोरी गए घंटों का कुल वजन करीब 21 किलो बताया जा रहा है। सुबह घटना की जानकारी मिलते ही मंदिर परिसर में ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। मंदिर के पुजारी महिमा चंद्र रोज की तरह रविवार सुबह करीब 5 बजे जब पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे, तो वहां का नजारा देखकर दंग रह गए। मंदिर के मुख्य द्वार और परिसर से घंटे गायब थे।

उन्होंने तत्काल इसकी सूचना अन्य ग्रामीणों को दी, जिसके बाद देखते ही देखते वहां श्रद्धालुओं का तांता लग गया। बताया जा रहा है कि चोरों ने बड़ी चालाकी से वारदात को अंजाम दिया। मंदिर परिसर में पीपल के पेड़ पर टंगा लगभग 11 किलो वजनी एक बड़ा घंटा और मंदिर के भीतर स्थापित 5-5 किलो के दो अन्य घंटे चोर उतार ले गए। घटना की सूचना मिलते ही 112 नंबर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस को पुजारी ने पूरी जानकारी दी। पुलिस का कहना है कि जल्द ही चोरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User