Farrukhabad News : सिपाही का रिश्वत मांगने का वीडियो वायरल

Farrukhabad News : सिपाही का रिश्वत मांगने का वीडियो वायरल

Feb 23, 2026 - 21:41
0 23
Farrukhabad News : सिपाही का रिश्वत मांगने का वीडियो वायरल

block-350 block-350

फर्रुखाबाद में सिपाही का रिश्वत मांगने का वीडियो वायरल

फर्रुखाबाद। जनपद के राजेपुर थाना में तैनात सिपाही का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में सिपाही दीपेश छौकर फोन पर किसी व्यक्ति से बातचीत करते हुए नजर आ रहा है। बातचीत के दौरान वह कथित तौर पर रुपए के इंतजाम करने की बात कर रहा है। साथ ही किसी व्यक्ति को जेल भेजने का जिक्र भी वीडियो में सुनाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।

मामला कोतवाली राजेपुर क्षेत्र से जुड़ा बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। वहीं, अभी तक पुलिस अधिकारियों की ओर से आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। यदि वीडियो की पुष्टि होती है तो संबंधित सिपाही पर विभागीय कार्रवाई की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता।

? फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User