20 क्वार्टर शराब मांगने पर दरोगा का ऑडियो वायरल, पुलिस महकमे में हड़कंप

Feb 16, 2026 - 21:38
0 170
20 क्वार्टर शराब मांगने पर दरोगा का ऑडियो वायरल, पुलिस महकमे में हड़कंप

block-350 block-350

20 क्वार्टर शराब मांगने पर दरोगा का ऑडियो वायरल, पुलिस महकमे में हड़कंप

फर्रुखाबाद। जनपद के कायमगंज क्षेत्र से पुलिस विभाग को कटघरे में खड़ा करने वाली बड़ी खबर सामने आई है। कायमगंज कोतवाली में तैनात दरोगा जगदीश वर्मा पर आरोप है कि उन्होंने एक कैंटीन संचालक से 20 क्वार्टर शराब की मांग की। सूत्रों के अनुसार दरोगा द्वारा 20 क्वार्टर शराब मांगने का एक कथित ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ऑडियो में कथित तौर पर शराब न देने पर दूसरे व्यक्ति को जेल भेजने की धमकी देने की बात सामने आई है। मामला कायमगंज कोतवाली क्षेत्र का बताया जा रहा है।

आरोप है कि दरोगा ने कैंटीन संचालक पर दबाव बनाते हुए शराब की मांग की। मांग पूरी न होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई। वायरल ऑडियो के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है। स्थानीय नागरिकों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। यदि ऑडियो की पुष्टि होती है तो यह पुलिस विभाग में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों को उजागर कर सकता है। फिलहाल पुलिस प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं हुआ है। मामले की सत्यता जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User