सी.पी. इंटरनेशनल स्कूल में सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Feb 16, 2026 - 22:09
0 3
सी.पी. इंटरनेशनल स्कूल में सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

block-350 block-350

सी.पी. इंटरनेशनल स्कूल में सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

मनोज जौहरी / ब्यूरो फर्रुखाबाद। सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत जनपद फर्रुखाबाद में जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी के निर्देशन में सोमवार को सी.पी. इंटरनेशनल स्कूल में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एआरटीओ (प्रशासन) कृष्ण कुमार यादव द्वारा शिक्षकों, छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक किया गया तथा संबंधित साहित्य का वितरण किया गया। अपने संबोधन में एआरटीओ (प्रशासन) ने कहा कि वर्तमान समय में अधिकांश सड़क दुर्घटनाएं लापरवाही के कारण हो रही हैं, जिन्हें नियमों का पालन कर रोका जा सकता है।

उन्होंने सभी से अपील की कि यातायात नियमों का अक्षरशः पालन करें। किसी भी स्थिति में ओवरलोडिंग न करें, वाहन के समस्त प्रपत्र पूर्ण रखें, नशे की हालत में वाहन न चलाएं तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करें। साथ ही दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने पर बल दिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय विष्ट ने छात्र-छात्राओं को अनुशासन में रहने के निर्देश देते हुए कहा कि 18 वर्ष की आयु पूर्ण किए बिना तथा वैध ड्राइविंग लाइसेंस के अभाव में किसी भी प्रकार का वाहन न चलाएं। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे अपने साथियों को भी सड़क सुरक्षा नियमों के पालन के लिए प्रेरित करें। एआरटीओ (प्रशासन) ने जानकारी दी कि यदि कोई अवयस्क बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाते हुए पाया जाता है तो मोटर वाहन (संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 199(क) के अंतर्गत संरक्षक अथवा वाहन स्वामी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। इसके तहत संरक्षक/वाहन स्वामी को तीन वर्ष तक का कारावास, 25 हजार रुपये तक का जुर्माना तथा वाहन का पंजीयन एक वर्ष के लिए निरस्त किया जा सकता है।

साथ ही संबंधित किशोर का ड्राइविंग लाइसेंस 25 वर्ष की आयु पूर्ण होने के बाद ही जारी किया जा सकेगा। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित जनों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर लगभग 200 छात्र-छात्राएं, प्रधानाचार्य, शिक्षकगण एवं विद्यालय स्टाफ मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User