शिकोहाबाद में भव्य निशान यात्रा निकली, श्रद्धालुओं में उमड़ा आस्था का सैलाब

Feb 14, 2026 - 09:48
0 10
शिकोहाबाद में भव्य निशान यात्रा निकली, श्रद्धालुओं में उमड़ा आस्था का सैलाब
शिकोहाबाद में भव्य निशान यात्रा निकली, श्रद्धालुओं में उमड़ा आस्था का सैलाब

शिकोहाबाद में भव्य निशान यात्रा निकली, श्रद्धालुओं में उमड़ा आस्था का सैलाब 

शिकोहाबाद नगर में श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ लाडले श्याम के समिति (रजि.) द्वारा भव्य निशान यात्रा का आयोजन किया गया।

यात्रा का शुभारंभ मा. सदस्य उ.प्र. राज्य स्तरीय दिशा कमेटी, ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार अंकुर वर्मा द्वारा विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर किया गया। निशान यात्रा में बाबा का दिव्य रथ विशेष आकर्षण का केंद्र रहा, जिसका भव्य श्रृंगार श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर रहा था।

 यात्रा में शामिल सभी श्रद्धालु हाथों में निशान लेकर भजन-कीर्तन करते हुए झूमते, नाचते और गाते आगे बढ़ रहे थे। बैंड-बाजों की मधुर धुनों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। नगर के विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं एवं नागरिकों द्वारा पुष्पवर्षा कर यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। जगह-जगह स्वागत द्वार बनाकर जलपान एवं सेवा की भी उत्तम व्यवस्था की गई।

इस अवसर पर विश्वनाथ सिंह, पीयूष कपूर, संजीव गर्ग, अजय अग्रवाल, संजीव अग्रवाल, अंकित कश्यप, मनीष राठौर, नितिन गुप्ता, आकाश मित्तल, अमन मित्तल, सजल, योगेश, ध्रुव, गौरव, मोहित, संजय, अंशु, निखिल, विनय, शिवम सहित अनेक श्रद्धालु एवं समिति सदस्य उपस्थित रहे। अंत में भजन-कीर्तन एवं आरती के साथ यात्रा का समापन हुआ तथा सभी श्रद्धालुओं ने बाबा का प्रसाद ग्रहण कर आशीर्वाद प्राप्त किया और सुख-समृद्धि की कामना की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User