Mainpuri News : क्रिकेट खेलते समय 13 वर्षीय छात्र की संदिग्ध मौत

Feb 08, 2026 - 21:11
0 10
Mainpuri News : क्रिकेट खेलते समय 13 वर्षीय छात्र की संदिग्ध मौत

block-350 block-350

क्रिकेट खेलते समय 13 वर्षीय छात्र की संदिग्ध मौत

मैनपुरी 8 फरवरी अजय किशोर। बिछवां थाना क्षेत्र में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहाँ रविवार सुबह क्रिकेट खेलते समय 13 वर्षीय छात्र विराट सिंह की अचानक मृत्यु हो गई। सहारा गाँव निवासी सोमेंद्र सिंह का पुत्र विराट, जो छटवीं कक्षा का छात्र था, अपने दोस्तों के साथ मैच खेलने गया था। खेल के दौरान अचानक हुई इस अनहोनी से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, विराट गेंदबाजी कर रहा था, तभी अचानक उसके हाथ में तेज दर्द शुरू हुआ। दर्द बढ़ने पर वह जमीन पर गिरकर तड़पने लगा और कुछ ही देर में बेहोश हो गया।

घबराए हुए साथी खिलाड़ियों ने तुरंत परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल पहुँचने पर डॉक्टरों ने जाँच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने प्राथमिक तौर पर दिल का दौरा पड़ने की आशंका जताई है, हालांकि मृत्यु के सटीक तकनीकी कारणों की पुष्टि नहीं हो सकी है। विराट अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसके पिता दिल्ली में कार्यरत थे, जो सूचना मिलते ही गाँव के लिए रवाना हो गए हैं। घर पर माँ और छोटी बहन का रो-रोकर बुरा हाल है। इस दुखद घटना ने खेल के मैदान में मातम पसरा दिया है और स्थानीय लोग इतनी कम उम्र में अचानक हुई इस मृत्यु से स्तब्ध हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User