मैनपुरी: विवाहिता का संदिग्ध परिस्थितियों में बंबे में मिला शव, इलाके में सनसनी

Feb 08, 2026 - 21:08
0 0

block-350 block-350

मैनपुरी: विवाहिता का संदिग्ध परिस्थितियों में बंबे में मिला शव, इलाके में सनसनी*

मैनपुरी 8 फरवरी अजय किशोर। एलाऊ थाना क्षेत्र के ग्राम मधपुरी में रविवार सुबह सलोनी पत्नी आशीष का शव घर के पास स्थित एक बंबे में संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। परिजनों के अनुसार सलोनी सुबह करीब पांच बजे शौच के लिए उठी थी, शौच क्रिया के बाद घर के अंदर आने के बजाय घर का दरवाजा खोलकर बाहर चली गई। जब वह काफी देर तक नहीं लौटी, तो परिजनों ने तलाश शुरू की, जिसके बाद उसका शव बरामद हुआ। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की बारीकी से जांच शुरू कर दी है।

बताया जा रहा कि 30 जनवरी को महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया था। आठ दिन पहले मां बनी महिला की इस तरह अचानक हुई मौत से परिवार में कोहराम मच गया है और पूरे गांव में तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त हैं। पुलिस अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है ताकि मौत के असली कारणों का खुलासा हो सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User