अमृतपुर पीएचसी में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन

Feb 01, 2026 - 18:44
0 1
अमृतपुर पीएचसी में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन

block-350 block-350

अमृतपुर पीएचसी में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन, 92 मरीज पंजीकृत

अमृतपुर/ फर्रुखाबाद । प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमृतपुर में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में कुल 92 मरीजों का पंजीकरण किया गया, जिनकी विभिन्न बीमारियों की जांच एवं उपचार किया गया। डॉ. गौरव वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि मेले में आए मरीजों की जांच के दौरान मलेरिया के 12, टाइफाइड के 9, शुगर के 14, बलगम की 6, हेपेटाइटिस-बी की 2, हीमोग्लोबिन की 3 तथा डेंगू की 3 जांच की गई। जांच के उपरांत मरीजों को आवश्यक परामर्श एवं दवाइयां भी उपलब्ध कराई गईं।

जन आरोग्य मेले में स्वास्थ्य सेवाओं को सुचारू रूप से संचालित करने में फार्मासिस्ट अरविंद कुमार, लैब टेक्नीशियन पवन कुमार, एएनएम पावनी तथा वार्ड बॉय राकेश कुमार का विशेष सहयोग रहा। मेले के आयोजन से क्षेत्रीय लोगों को स्थानीय स्तर पर ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकीं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User