माघ पूर्णिमा पर मारवाणी मणि भोले बाबा मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन

Feb 01, 2026 - 18:45
0 2
माघ पूर्णिमा पर मारवाणी मणि भोले बाबा मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन

block-350 block-350

माघ पूर्णिमा पर मारवाणी मणि भोले बाबा मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन

अमृतपुर/फर्रुखाबाद। माघ पूर्णिमा के पावन अवसर पर ग्राम हरिहरपुर के निकट स्थित प्राचीन मारवाणी मणि भोले बाबा मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस भंडारे का आयोजन हरिहरपुर निवासी मनोज सिंह, अरुण ठाकुर, बल्ली सिंह एवं लखन सिंह के सहयोग से किया गया। भंडारे में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। माघ पूर्णिमा के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए गंगा तट पहुंचे। स्नान उपरांत लौटते समय श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर भोले बाबा के दर्शन किए और भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।

आयोजक अरुण सिंह ने बताया कि मारवाणी मणि भोले बाबा मंदिर अत्यंत प्राचीन एवं पवित्र स्थल है, जिससे क्षेत्र के लोगों की गहरी आस्था जुड़ी हुई है। यहां प्रतिवर्ष भंडारे का आयोजन किया जाता है और इस वर्ष माघ पूर्णिमा के शुभ अवसर पर विशेष रूप से भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में गांव के युवाओं ने बढ़-चढ़कर सेवा कार्य में सहभागिता की। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं को पंक्ति में बैठाकर भोजन कराया गया, वहीं सड़क से गुजरने वाले यात्रियों को भी रोककर प्रसाद वितरित किया गया। पूरे आयोजन के दौरान भक्तिमय माहौल बना रहा और श्रद्धालुओं ने आयोजन की सराहना की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User