Etah News : पुलिस लाइन में हर्षोल्लास के साथ मना 77वां गणतंत्र दिवस, उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

Jan 26, 2026 - 20:41
0 4
Etah News :  पुलिस लाइन में हर्षोल्लास के साथ मना 77वां गणतंत्र दिवस, उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

block-350 block-350

पुलिस लाइन में हर्षोल्लास के साथ मना 77वां गणतंत्र दिवस, उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

एटा । जनपद की रिजर्व पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री उच्च शिक्षा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी, उत्तर प्रदेश सरकार योगेंद्र उपाध्याय ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद राष्ट्रीय गान का सामूहिक गायन हुआ। मुख्य अतिथि ने परेड टोलियों का निरीक्षण किया। परेड कमांडर क्षेत्राधिकारी सदर संकल्प दीप कुशवाहा के नेतृत्व में सभी टोलियों ने मार्च पास्ट कर सलामी दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह ने संविधान में उल्लिखित संकल्प पढ़ाकर परेड को शपथ दिलाई और पुलिसकर्मियों को कर्तव्यों के ईमानदार निर्वहन के निर्देश दिए।

अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने कहा कि लंबा संघर्ष और अनेक बलिदानों के बाद देश को आजादी मिली और 26 जनवरी 1950 को संविधान लागू हुआ। उन्होंने राष्ट्रीय एकता, अखंडता, धर्मनिरपेक्षता और सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने पर जोर दिया। साथ ही आगामी चुनावों में शत-प्रतिशत मतदान की अपील करते हुए राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता अभियान की जानकारी दी। इसके बाद जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। वर्ष 2025 में सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों, पेंशनर्स, समाजसेवियों और पुलिस मित्रों को सम्मानित किया गया। गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा अति उत्कृष्ट सेवा पदक से निरीक्षक रामकुंवर सिंह और हेड कांस्टेबल श्रीचंद को सम्मानित किया गया। यूपी-112 के कमांडर और चालकों को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। महिलाओं के प्रति अपराध नियंत्रण, महिला सशक्तिकरण एवं जागरूकता में योगदान देने वालों को विशेष प्रशस्ति पत्र दिए गए। इसके अलावा शिक्षा, उद्योग, समाजसेवा, साहित्य-कला, कृषि, खेल और धर्म समन्वय के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली जनपद की विभूतियों को भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की विशेष आकर्षण विभिन्न विद्यालयों और डांस एकेडमियों के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति सांस्कृतिक कार्यक्रम रहे। सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सदर विधायक विपिन वर्मा, जिला जज दिनेश चंद्र, मुख्य विकास अधिकारी नागेन्द्र नारायण मिश्र, अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय, अपर पुलिस अधीक्षक अपराध योगेन्द्र सिंह सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी, पुलिसकर्मी और उनके परिजन उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User