भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर जयंती पर एटा में भव्य शोभायात्रा, हजारों लोगों की सहभागिता
भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर जयंती पर एटा में भव्य शोभायात्रा, हजारों लोगों की सहभागिता
■ अमोल श्रीवास्तव
एटा। 102वीं भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर जयंती के पावन अवसर पर जनपद एटा में सविता, नन्द, सैन समाज के तत्वावधान में जिलाध्यक्ष संजीव सविता नल वाले के नेतृत्व में भव्य एवं ऐतिहासिक शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा का शुभारंभ कृष्णा नगर पीपल अड्डा स्थित सरकारी ट्यूबवेल के पास साईं मशीनरी स्टोर से किया गया। सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड ने भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोभायात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शोभायात्रा में गुड्डू त्रिदेव सविता (सजावट वाले) द्वारा तैयार की गई आकर्षक, भव्य एवं दिव्य झांकियों ने आमजन का मन मोह लिया। शोभायात्रा ठंडी सड़क से होते हुए जीटी रोड, बस स्टैंड, माया पैलेस मार्ग से गुजरती हुई जनेश्वर मिश्र हॉल पहुंचकर संपन्न हुई। मार्ग में जगह-जगह नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। शर्मा बैंड के दुर्लभ कलाकारों द्वारा प्रस्तुत राष्ट्रीय भक्ति गीतों एवं मधुर धुनों से पूरा शहर जननायक कर्पूरी ठाकुर के नारों से गूंज उठा।
शोभायात्रा में समाज के हजारों लोगों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की और सामाजिक एकता व समरसता का परिचय दिया। इस अवसर पर समाज के अनेक गणमान्य व्यक्ति, सामाजिक कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी भारी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उत्साह, उल्लास और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। मंचासीन गणमान्य मुख्य अतिथि–विनेश ठाकुर राष्ट्रीय अध्यक्ष जनसेवा दल, अरविंद ठाकुर प्रदेश अध्यक्ष, मंतोष सविता राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा मोर्चा, श्रीमती अल्पना सविता राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा, श्रीमती निर्मला राजोरिया जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा, श्रीमती माया मादोरिया वरिष्ठ उपाध्यक्ष महिला मोर्चा, श्रीमती अर्चना श्रीवास्तव जिला प्रभारी महिला मोर्चा, श्रीमती रश्मि राजोरिया जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा, श्रीमती नीलम ठाकुर जिला सचिव महिला मोर्चा, श्रीमती साधना सविता जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा, श्रीमती शिवा श्रीवास्तव जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा, श्रीमती मधु कुमारी जिला कोषाध्यक्ष महिला मोर्चा, श्रीमती निर्दोष कुमारी संगठन सचिव महिला मोर्चा, श्रीमती प्रीति सविता जिला सचिव, कुमारी सुमन सविता जिला प्रचारक, श्रीमती रीना सविता जिला सदस्य महिला मोर्चा, श्रीमती बृजेश देवी जिला सदस्य महिला मोर्चा, धीरेश राजौरिया प्रदेश उपाध्यक्ष,प्रवीण श्रीवास्तव प्रदेश उपाध्यक्ष,संजीव सविता नल वाले जिलाध्यक्ष,विजय सविता प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा,नरेंद्र किशोर एडवोकेट अलीगढ़ मंडल उपाध्यक्ष, मंगेश कुमार एडवोकेट अलीगढ़ मंडल सलाहकार,सुरेश चंद्र श्रीवास्तव जिला संरक्षक,सुरेश चंद्र सविता वरिष्ठ उपाध्यक्ष,संजीव श्रीवास्तव जिला महासचिव,हरिदास श्रीवास्तव जिला सचिव,कमलकांत जी जिला सचिव, आनंद कुमार जिला प्रचारक,, रमाशंकर सविता लटधारी पूर्व प्रधान, विक्रांत माधोरिया मीडिया प्रभारी,मनीष ठाकुर राष्ट्रीय प्रवक्ता,डॉ. प्रतीक श्रीवास्तव MBBS,MD, प्रमुख समाजसेवी श्री अजय बाबू सरिता,मारहरा विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर अनिल सविता, युवा मोर्चा अध्यक्ष रविकांत श्रीवास्तव, अलीगंज विधानसभा अध्यक्ष अर्पित राज, सदर विधानसभा अध्यक्ष सुशीलनंद विवाह महोत्सव वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉक्टर अंकित सविता, सुबह मोर्चा कोषाध्यक्ष श्री विमल भाटिया, श्री अमन सविता उपाध्यक्ष युवा मोर्चा,रामवीर कटारी पूर्व प्रधान,अजय बाबू सविता प्रमुख समाजसेवी,ऊषा देवी, विजेन्द्र माथुर। इस अवसर पर उपरोक्त सभी गणमान्य अतिथि, समाजसेवी, चिकित्सक, अधिकारी एवं क्षेत्र के सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे। प्रमुख समाजसेवी– सुगार पाल सविता रिटायर्ड BSNL, रामपाल सविता प्रमुख समाजसेवी, राधेश्याम श्रीवास्तव रिटायर्ड PWD, पन्नालाल सविता रिटायर्ड ड्राइवर SDM, रामकिशुन माथुर रिटायर्ड नलकूप विभाग, कुंवर पाल सिंह समाजसेवी, आर.एस. सिंह रिटायर्ड BSNL, ओम प्रकाश रिटायर्ड पेशकार,रमेशचन्द्र श्रीवास्तव रिटायर्ड विद्युत विभाग,बालमुकुन्द श्रीवास्तव रिटायर्ड जजी,देवकीनन्दन राजोरिया जलेसर, रामप्रकाश सविता रिटायर्ड SBI,डॉ. आर.के. माथुर,डॉ. बी.डी. माथुर, श्याम सिंह,ओमप्रकाश माथुर,वीरेन्द्र श्रीवास्तव रिटायर्ड सिंचाई विभाग,देवेंद्र कुमार रिटायर्ड शिक्षा विभाग,राजाराम सविता रिटायर्ड अध्यापक।
विनोद सविता LIC, महेन्द्र चन्द्र श्रीवास्तव, रामखिलाड़ी सविता रिटायर्ड पीडब्लूडी, रामप्रकाश सविता लेखपाल,नरेन्द्र सविता जलेसर,ओमप्रकाश सविता – कृषि विभाग, किशोरी लाल माथर,डॉ. सुरेन्द्र सिंह, किशोरी लाल सविता – रिटायर्ड आबकारी विभाग,श्रीमती सुनीता देवी सविता गृहिणी,रविन्द्र सविता लेखपाल,अमन ठाकुर,अरविन्द ठाकुर आदि लोग उपस्थित रहे।