Mainpuri News : शराब ठेके के विरोध में महिलाओं का भाजपा कार्यालय पर प्रदर्शन

Mainpuri News : शराब ठेके के विरोध में महिलाओं का भाजपा कार्यालय पर प्रदर्शन

Jan 04, 2026 - 20:10
0 32
Mainpuri News : शराब ठेके के विरोध में महिलाओं का भाजपा कार्यालय पर प्रदर्शन

block-350 block-350

शराब ठेके के विरोध में महिलाओं का भाजपा कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

मैनपुरी। अजय किशोर। भोगांव थाना क्षेत्र के ग्राम शिवपुरा और दुर्गापुर में प्रस्तावित शराब की दुकान को लेकर विवाद गहरा गया है। रजवाना रोड पर दुर्गापुर के पास शराब की बिक्री शुरू होने से आक्रोशित महिलाओं ने भोगांव भाजपा कार्यालय पहुंचकर अपनी नाराजगी जताई। प्रदर्शनकारी महिलाओं का स्पष्ट कहना है कि गांव के पास ठेका खुलने से न केवल सामाजिक माहौल दूषित होगा, बल्कि युवाओं पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा और अपराधों में भी वृद्धि होगी। महिलाओं ने चेतावनी दी है कि यदि ठेका खोलने का निर्णय वापस नहीं लिया गया, तो वे आंदोलन को और उग्र करेंगी।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि प्रशासन ने ग्राम अपूरपुर के लिए आवंटित ठेके को पहले शिवपुरा में और फिर दुर्गापुर के पास संचालित करने का प्रयास किया। जब स्थानीय महिलाओं ने इसका विरोध किया, तो ठेका संचालकों ने उनके साथ कथित तौर पर अभद्रता और मारपीट की। इस झड़प में अनार कली और रामनंदनी नामक महिलाएं घायल हो गईं, जिससे ग्रामीणों में भारी रोष है। ग्रामीणों का तर्क है कि जिस स्थान पर ठेका खोला जा रहा है, वहां से महिलाओं और बच्चों का लगातार आवागमन रहता है, जिससे उनकी सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है।

 प्रदर्शन की सूचना मिलते ही भोगांव विधायक रामनरेश अग्निहोत्री भाजपा कार्यालय पहुंचे। उन्होंने आंदोलनकारी महिलाओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना और जिलाधिकारी से वार्ता कर उचित समाधान निकालने का आश्वासन दिया। विधायक ने स्पष्ट किया कि जनभावनाओं के विरुद्ध कोई भी निर्णय नहीं लिया जाएगा। इस दौरान निर्मला देवी, अहिवरन सिंह, पूरन देवी और विमला देवी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User