एटा में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 का शुभारंभ, जीरो फैटेलिटी का लक्ष्य

Jan 02, 2026 - 10:52
0 2
एटा में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 का शुभारंभ, जीरो फैटेलिटी का लक्ष्य

block-350 block-350

एटा में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 का शुभारंभ, जीरो फैटेलिटी का लक्ष्य

एटा। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 का शुभारंभ गुरुवार को जनपद एटा में किया गया। यह अभियान 1 जनवरी 2026 से 31 जनवरी 2026 तक “जीरो फैटेलिटी माह” के रूप में मनाया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक वीरेन्द्र सिंह लोधी (मारहरा क्षेत्र) द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया गया। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन/प्रवर्तन) सतेन्द्र कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से यह अभियान सभी सड़क सुरक्षा से जुड़े विभागों के समन्वय से चलाया जाएगा।

कार्यक्रम में जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक, जिला विद्यालय निरीक्षक, लोक निर्माण विभाग, विद्युत विभाग, रोडवेज, एनएचएआई, स्वास्थ्य विभाग, यातायात पुलिस सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, स्काउट-गाइड एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि विधायक वीरेन्द्र सिंह लोधी ने लोगों से सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। जिलाधिकारी एटा ने जनपदवासियों से दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट तथा कार में सीट बेल्ट अनिवार्य रूप से लगाने की अपील की, साथ ही युवाओं से स्टंट व तेज गति से वाहन चलाने से बचने का संदेश दिया। उन्होंने पत्रकारों से भी अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार में सहयोग की अपील की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह ने नेशनल हाईवे पर दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए आवश्यक सुधार कार्यों को लेकर एनएचएआई को निर्देशित किया।

वहीं सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी ने सभी संबंधित विभागों से शासन की शीर्ष प्राथमिकता वाले इस अभियान को सफल बनाने के लिए सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन दयानन्द श्रीवास्तव द्वारा किया गया। अभियान के अंतर्गत पूरे माह जनपद में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User