महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत: मुंह से निकला खून

Jan 02, 2026 - 10:35
0 0
महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत: मुंह से निकला खून

block-350 block-350

महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत: मुंह से निकला खून।

फर्रुखाबाद अधेड़ महिला श्रीमती मालती शाक्य की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई श्रीमती मालती थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम कुइयां बूट निवासी सेवानिवृत्त दरोगा प्रमोद कुमार मिश्रा के घर पर बीते 3 माह से किराये पर रहती थी।वह थाना मऊदरवाजा के ग्राम बडेली निवासी स्व0 रमेश की 58 बर्षीय पत्नी थी।13 बर्ष पूर्व रमेश की मौत हो जाने पर मालती जेठ विजयपाल के साथ रहने लगी विजय पाल कभी कभार मालती के पास आता था बताया गया मकान का भाड़ा एवं खर्चा न देने के कारण विजय पाल ने मालती से दूरी बना ली करीब दो माह से मालती सुल्तानपुर निवासी भतीजे कल्लू के साथ रहने लगी मालती का आज सुबह 10:30 बजे घर में मृत देखा गया उसके मुंह में खून लगा था पास में रखी बाल्टी में भी खून था ।

सूचना मिलने पर बीबीगंज निवासी पवन शाक्य की पत्नी रवीना मौके पर पहुंची रवीना मालती की पुत्री है मालती का विवाहित बेटा मोहित दिल्ली में पत्नी के साथ रहता है बीती रात घर में मालती अकेली थी रवीना ने पुलिस को बताया की मां के पेट में फोड़ा था उसने बताया दो दिन पूर्व मां मालती का कल्लू से झगड़ा हुआ था तब से कल्लू घर नहीं आया घटना की व्यापक जांच पड़ताल करने के बाद थाना अध्यक्ष अजब सिंह ने बताया कि मकान मालिक सेवा निवृत्त दरोगा प्रमोद कुमार मिश्रा ने घटना की जानकारी दी उनका अनुमान है कि मालती का फोड़ा फूट जाने पर उसे खून की उल्टी हुई इसीलिए उसने उल्टी करने के लिए पास में ही बाल्टी रखी थी मेडिकल चौकी इंचार्ज रामकेश ने शव का पंचनामा भरा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User