फौजी ने दोस्ती में विधवा से बनाये सम्बंध, मांग सजाने के किया वादा , सालों से बनाये सम्बंध

Sep 24, 2023 - 07:53
0 583
फौजी ने दोस्ती में  विधवा से बनाये सम्बंध, मांग सजाने के किया वादा ,  सालों से बनाये सम्बंध

block-350 block-350

यूपी के खुर्जा कोतवाली क्षेत्र की कॉलोनी निवासी महिला से दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने आर्मी के जवान को गिरफ्तार कर जेल भेजा।

आरोपी शादी का झांसा देकर पिछले चार साल से दुष्कर्म कर रहा था। सीओ वरुण सिंह ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र निवासी महिला ने शिकायत दी थी। महिला का कहना था कि उसके पति की साल 2016 में मौत हो गई थी। उसकी छह साल की बेटी भी है। पति की मौत के बाद मोबाइल के माध्यम से कासगंज के थाना सोरो में स्थित प्रहलादपुर निवासी तनुज से उसकी दोस्ती हो गई थी।

 तनुज वर्तमान में उत्तराखंड के जिला चमोली के जोशीमठ की यूनिट में तैनात है। दोस्ती के बाद तनुज पीड़िता से मिलने लगा। इसी दौरान आरोपी ने महिला को शादी का प्रस्ताव भी दिया। महिला ने शादी के लिए परिवार से मिलने की बात कही, लेकिन आरोपी बात घुमाता रहा। आरोपी ने महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

अप्रैल माह 2023 में पीड़िता को जानकारी हुई कि आरोपी ने किसी अन्य लड़की से शादी कर ली। पीड़िता आरोपी के घर गई और उसके परिवार के लोगों से शिकायत की। वहां आरोपी ने महिला के साथ मारपीट की और वहां से भगा दिया। इस मामले में पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। सीओ ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 2
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User