Kasganj news मौसम बदलने के साथ ही अमांपुर स्वास्थ्य केंद्र पर सर्दी -खांसी के मरीजों की भीड़ बढ़ी।

Dec 03, 2025 - 18:50
0 0
Kasganj news मौसम बदलने के साथ ही अमांपुर स्वास्थ्य केंद्र पर सर्दी -खांसी के मरीजों की भीड़ बढ़ी।

block-350 block-350

मौसम बदलने के साथ ही अमांपुर स्वास्थ्य केंद्र पर सर्दी -खांसी के मरीजों की भीड़ बढ़ी।

 अमांपुर ठंड बढ़ने का असर और बदलते मौसम के मिजाज ने लोगों की दिक्कतें बड़ा दी है। लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे है। कमर दर्द, जोड़ों के दर्द के साथ सर्दी-जुकाम, खांसी, बुखार के मरीज सरकारी और निजि अस्पतालों में पहुंच रहे है। चिकित्सक मरीजों को मौसम के हिसाब से ऐहतियात बरतने की सलाह दे रहे है। कस्बा के प्रथामिक स्वास्थ्य केंद्र पर बुधवार को सर्दी-जुकाम, खांसी-बुखार और सांस से परेशान मरीजों की भीड़ देखी गई। चिकित्सकों ने चेकअप के बाद दवा दी। बुधवार को 175 मरीज इलाज कराने के लिए प्रथामिक चिकित्सालय पर पहुंचे। सुबह 10 बजे से मरीजों की संख्या बढ़नी शुरू हो गई। 2 बजे तक अस्पताल में मरीजों की भीड़ रही। लैब और दवा वितरण काउंटर पर भी मरीजों और उनके साथ आये तीमारदारों की भीड़ लगी रही। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा. संदीप राजपूत ने बताया कि सुबह और शाम के समय गर्म कपड़े पहनकर बाहर निकले। दोपहर के समय गर्मी बढ़ने पर अभी पंखा न चलाए। हल्के गुनगुने पानी से ही स्नान करे। बाल रोग विशेषज्ञ डा. गौरव तोमर, डाॅ शेर सिंह राजपूत, डाॅ संजय यादव ने बताया कि वर्तमान में मौसम में बदलाव हो रहा है। इस दौरान डाॅ सिवेन्द्र सिंह, डा. मोनिका, डा. मेघांशू, एलडी जुगेन्द्र पाल सिंह, बीपीएम बृजेश यादव, शिखा यादव, संतोष कुमार, फार्मासिस्ट ग्रीश चन्द्र, सजीव कुमार, बच्चन लाल, रवि प्रताप सिंह, हरिप्यारी, गौरव कुमार आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User