Kasganj news ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर उत्कृष्ट प्रदर्शन में कासगंज ने बनाया रिकार्ड, कासगंज पुनः प्रदेश में प्रथम स्थान पर

Dec 01, 2025 - 19:27
0 5
Kasganj news ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर उत्कृष्ट प्रदर्शन में कासगंज ने बनाया रिकार्ड, कासगंज पुनः प्रदेश में प्रथम स्थान पर

block-350 block-350

ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर उत्कृष्ट प्रदर्शन में कासगंज ने बनाया रिकार्ड, कासगंज पुनः प्रदेश में प्रथम स्थान पर

कासगंजः ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन प्रमाण पत्रों के निस्तारण में जनपद कासगंज ने नवंबर 2025 माह में भी प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि जिलाधिकारी श्री प्रणय सिंह के कुशल नेतृत्व एवं निर्देशन में जिला प्रशासन द्वारा डिजिटल सेवाओं के क्रियान्वयन में किए गए उत्कृष्ट कार्य को दर्शाती है। ई-डिस्ट्रिक्ट योजना उत्तर प्रदेश शासन की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका उद्देश्य नागरिकों को विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्र जैसे जाति, आय, निवास, जन्म, मृत्यु प्रमाण पत्र आदि ऑनलाइन उपलब्ध कराना है। इस योजना के माध्यम से शासन नागरिकों को पारदर्शी, समयबद्ध और सुगम सेवाएँ प्रदान करने हेतु प्रतिबद्ध है। शासन स्तर से ई-डिस्ट्रिक्ट सेवाओं की निरंतर मॉनिटरिंग और समीक्षा की जाती है ताकि नागरिकों को सेवाओं का लाभ समय पर प्राप्त हो सके, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर अंसुल माहेश्वरी ने बताया कि नवंबर माह 2025 की राज्य स्तरीय रिपोर्ट के अनुसार, जनपद कासगंज ने शानदार प्रदर्शन किया है। नवंबर माह 2025 में जनपद कासगंज में कुल 37,452 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से, 35,301 आवेदनों का सफलतापूर्वक निस्तारण किया गया है। इस प्रकार, 94.26 प्रतिशत निस्तारण दर के साथ जनपद कासगंज प्रदेश में प्रथम स्थान पर बना हुआ है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User