दागी चौकी इंचार्ज सहित 11 उपनिरीक्षक की नई तैनाती मेडिकल चौकी प्रभारी लाइन हाजिर

Nov 28, 2025 - 18:33
0 0
दागी चौकी इंचार्ज सहित 11 उपनिरीक्षक की नई तैनाती मेडिकल चौकी प्रभारी लाइन हाजिर

block-350 block-350

दागी चौकी इंचार्ज सहित 11 उपनिरीक्षक की नई तैनाती मेडिकल चौकी प्रभारी लाइन हाजिर

फर्रुखाबाद । फर्रुखाबाद पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने बीती रात 7 चौकी प्रभारियों सहित 11 उप निरीक्षकों की तैनाती में फेरबदल किया है एसपी ने तिकोना चोकी‌ यतेन्द्र सिंह को कोतवाली मोहम्मदाबाद की नीम करोरी चौकी का प्रभारी बनाया है नीम करोरी चौकी के प्रभारी सूर्य प्रकाश उपाध्याय को मेरापुर की अचरा चौकी का प्रभारी बनाया गया है।

पुलिस लाइन में प्रतीक्षारत दरोगा सजीव कुमार को तिकोना चोकी‌ इंचार्ज का चार्ज दिया गया।पुलिस लाइन में तैनात सोमवीर सिंह को कोतवाली कायमगंज के कस्बा चौकी का प्रभारी बनाया गया कोतवाली फतेहगढ़ में तैनात दरोगा अखिलेश कुमार को कमालगंज की चौकी भोजपुर का इंचार्ज बनाया गया है पुलिस लाइन से दरोगा बलबीर सिंह को मोहम्मदाबाद की पखना चौकी का इंचार्ज बनाया गया।उपनिरीक्षक रामकेश को थाना मऊदरवाजा की मेडिकल चौकी व मेडिकल चौकी प्रभारी अजय कुमार को लाइन हाजिर किया गया है पुलिस लाइन से दरोगा भुकेनद सिंह को कमालगंज व दरोगा प्रेमचंद को कादरी गेट व अखिलेश कुमार को मोहम्मदाबाद में तैनाती की गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User