कासगंज आदर्श कोटेदार एवं उपभोक्ता वेलफेयर एसोसिएशन ने अपनी मांगों को लेकर निकाली जन जागरण रथ यात्रा।

Sep 22, 2023 - 19:32
0 30
कासगंज आदर्श कोटेदार एवं उपभोक्ता वेलफेयर एसोसिएशन ने अपनी मांगों को लेकर निकाली जन जागरण रथ यात्रा।

block-350 block-350

आदर्श कोटेदार एवं उपभोक्ता वेलफेयर एसोसिएशन ने अपनी मांगों को लेकर निकाली जन जागरण रथ यात्रा। आदर्श कोटेदार एवं उपभोक्ता वेलफेयर एसोसिएशन ने आज जन जागरण रथ यात्रा निकाली, प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि यह रथ यात्रा अलीगढ़ से शुरू होकर कासगंज व अन्य जनपदों में होते हुए लखनऊ पहुंचेगी जहां पर अपनी मांगों को लेकर आदर्श कोटेदार एवं उपभोक्ता वेलफेयर एसोसिएशन मुख्यमंत्री से मुलाकात करेगा। वही संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि कोटेदार को अभी कमीशन दी जा रही है वह अभी 90 रुपये प्रति कुंतल के हिसाब से दी जा रही है प्रदेश अध्यक्ष ने मांग की है कि कोटेदार को जो कमीशन मिले वो रुपये 300 प्रति कुंतल के हिसाब से हो, जिसको लेकर आदर्श कोटेदार एवं उपभोक्ता वेलफेयर एसोसिएशन ने जन जागरण रथ यात्रा के माध्यम से प्रदेश के सभी जिलों में भ्रमण करते हुए लखनऊ में अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री से मुलाकात करेंगे। मांग न पूरी होने पर प्रदेश अध्यक्ष ने आंदोलन करने की बात कही।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User