22-23 नवंबर को बूथों पर जमा होंगे वोटर फॉर्म: फर्रुखाबाद में 4 दिसंबर तक चलेगा तक चलेगा अभियान

Nov 22, 2025 - 20:13
0 1
22-23 नवंबर को बूथों पर जमा होंगे वोटर फॉर्म: फर्रुखाबाद में 4 दिसंबर तक चलेगा तक चलेगा अभियान

block-350 block-350

22-23 नवंबर को बूथों पर जमा होंगे वोटर फॉर्म: फर्रुखाबाद में 4 दिसंबर तक चलेगा तक चलेगा अभियान

फर्रुखाबाद । फर्रुखाबाद के जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूचियों का विशेष पुनरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 22 नवंबर (शनिवार) और 23 नवंबर (रविवार) 2025 को विशेष अभियान दिवस के रूप में घोषित किया गया है। इन विशेष अभियान दिवसों पर सभी मतदाता अपने बूथ पर जाकर गणना प्रपत्र भर सकते हैं। भरे हुए प्रपत्रों को अपने बीएलओ (बूथ लेवल अधिकारी) के पास जमा कराया जा सकता है।

 इसका उद्देश्य मतदाता सूची को त्रुटिरहित और अद्यतन बनाना है। यह विशेष पुनरीक्षण कार्य 4 नवंबर से शुरू होकर 4 दिसंबर तक चलेगा। जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार, इन अभियान दिवसों में मतदाताओं के गणना प्रपत्र भरवाकर एकत्र किए जाएंगे। जनपद के सभी ग्राम प्रधानों, वार्ड सदस्यों, सभासदों, राजनैतिक दलों के सदस्यों, गैर-सरकारी संगठनों, समाजसेवियों और समस्त मतदाताओं से इस अभियान को सफल बनाने के लिए सहयोग प्रदान करने का अनुरोध किया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User