दिल्ली धमाके के बाद मैनपुरी पुलिस अलर्ट, सीओ सिटी ने संदिग्धों की पहचान के लिए ईशन नदी पुल के नीचे रह रहे लोगों से नागरिकता संबंधी जानकारी ली

Nov 20, 2025 - 20:07
0 27
दिल्ली धमाके के बाद मैनपुरी पुलिस अलर्ट, सीओ सिटी ने संदिग्धों की पहचान के लिए ईशन नदी पुल के नीचे रह रहे लोगों से नागरिकता संबंधी जानकारी ली

block-350 block-350

दिल्ली धमाके के बाद मैनपुरी पुलिस अलर्ट, सीओ सिटी ने संदिग्धों की पहचान के लिए ईशन नदी पुल के नीचे रह रहे लोगों से नागरिकता संबंधी जानकारी ली

मैनपुरी (अजय किशोर। दिल्ली में हुए धमाके के बाद मैनपुरी पुलिस भी पूरी तरह से अलर्ट मोड पर आ गई है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में, जिले भर में संदिग्धों की निगरानी और पहचान सुनिश्चित करने के लिए एक विशेष ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में, बृहस्पतिवार को सीओ सिटी संतोष कुमार ने पुलिस बल के साथ मिलकर बस्तियों और झुग्गी-झोपड़ियों में रह रहे लोगों से नागरिकता संबंधी जानकारी जुटाई। इस दौरान, सीओ सिटी संतोष कुमार ने नगर पालिका के कर्मचारियों और अधिकारियों के साथ ईशन नदी पुल के नीचे रह रहे बाहर से आए लोगों से विशेष रूप से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान, उन्होंने लोगों से उनकी नागरिकता संबंधी जानकारी ली और उनके आधार कार्ड जैसे पहचान पत्रों की जांच की।

सरकार के द्वारा चलाई जा रही एसआईआर को लेकर भी सीओ सिटी ने इन लोगों से संवाद किया और पहचान कार्ड (आई कार्ड) भी एकत्र किए हैं। यह कार्रवाई सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने और किसी भी संभावित खतरे से निपटने के लिए मैनपुरी पुलिस की सक्रियता को दर्शाती है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User