Mainpuri News: 50 हजार का इनामी एसटीएफ और कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार

Nov 20, 2025 - 20:14
0 40
Mainpuri News: 50 हजार का इनामी एसटीएफ और कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार

block-350 block-350

50 हजार का इनामी एसटीएफ और कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार

मैनपुरी (अजय किशोर) मैनपुरी पुलिस अधीक्षक के कुशल पर्यवेक्षण और अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में, एसटीएफ टीम आगरा और कोतवाली पुलिस, मैनपुरी ने संयुक्त अभियान चलाकर एक बड़ी सफलता हासिल की है। यह अभियान माननीय न्यायालय और थाना कोतवाली जनपद मैनपुरी से लंबे समय से फरार चल रहे एक अपराधी की गिरफ्तारी के लिए चलाया जा रहा था। इस कार्रवाई में 50,000 रुपये का इनामी और स्थायी वारंटी अपराधी अजय उर्फ़ बिल्लू पुत्र कृपाल सिंह निवासी गिहार कॉलोनी, थाना कोतवाली, जनपद मैनपुरी को करहल रोड पर बने महिला छात्रावास के पास सड़क के किनारे से गिरफ्तार किया गया है। अपराधी के खिलाफ हत्या के प्रयास (307 IPC), गैंगस्टर एक्ट, और अन्य गंभीर धाराओं में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, जो उसकी पुरानी आपराधिक पृष्ठभूमि को दर्शाते हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User