छापामार कार्यवाही कर बीज के 32 नमूने लिए गए

Nov 15, 2025 - 21:14
0 0
छापामार कार्यवाही कर बीज के 32 नमूने लिए गए

block-350 block-350

छापामार कार्यवाही कर बीज के 32 नमूने लिए गए चार बीज विक्रय प्राधिकार पत्र निलम्बित किए गए

अलीगढ़ । जिलाधिकारी के निर्देशानुसार बीज निरीक्षकों एवं अन्य विभागीय अधिकारियों की संयुक्त टीम गठित कर कृषकों को गुणवत्तायुक्त बीज उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिले के बीज विक्रेताओं के यहॉ छापामार कार्यवाही की गयी और बीज के 32 नमूने भरे गये, जिनको परीक्षण हेतु संबन्धित प्रयोगशाला को प्रेषित किया जायेगा। निरीक्षण के समय मै0 बसंल बीज ऐजेन्सी बेसवॉ द्वारा गेहूॅ बीज प्रजाति एच.डी.3086 बिना प्रमाणित टैग के प्रमाणित में बिक्री हेतु आपूर्ति किये जाने के कारण बीज विक्रय प्राधिकार पत्र निलम्बित किया गया।

 मै0 हरियाणा ट्रेडर्स, हरदुआगंज के द्वारा मै0 प्रकाश पेस्टीसाइड्स शाहकमाल रोड के द्वारा जिले में प्रतिबन्धित डी0सी0एम0 श्रीराम बीज सुपर 303 कम्पनी का गेहूॅ बीज बिक्री किये जाने के कारण दोनो फर्मो का बीज विक्रय प्राधिकार पत्र निलम्बित किया गया। मै0 हरी एण्ड सन्स के द्वारा जनपद में प्रतिबन्धित डी0सी0एम0 श्रीराम कम्पनी के गेहूॅ बीज श्रीराम सुपर 303 आपूर्तित किये जाने के कारण बीज विक्रय प्राधिकार पत्र निलम्बित किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User