Kasganj news बिहार में एनडीए की जीत, अमांपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्र

Nov 15, 2025 - 17:28
0 3
Kasganj news बिहार में एनडीए की जीत, अमांपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्र

block-350 block-350

बिहार में एनडीए की जीत, अमांपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्र

कासगंज (अमांपुर) क्षेत्रीय विधायक हरिओम वर्मा के कैंप कार्यालय पर बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा एवं एनडीए गठबंधन की प्रचंड जीत पर जश्न मनाया गया। शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। क्षेत्रीय विधायक हरिओम वर्मा ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी चलाकर एक दूसरे को शुभकामनाएं दी। भाजपा विधायक हरिओम वर्मा ने कहा कि यह जीत कार्यकताओं और समिति की‌ कड़ी मेहनत की वजह से हुई है। उन्होंने कहा कि देश की जनता को मोदी की गारंटी पर पूरा यकीन है। आज पूरा देश मोदी के नेतृत्व पर भरोसा कर रहा है। भाजपा नेता बिल्लू गुप्ता ने कहा कि बिहार की जनता ने एनडीए को स्पष्ट जनादेश मिला है। इसके साथ ही भारत माता की जय, वंदेमातरम के जयकारे लगाए। इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक हरिओम वर्मा, चेयरमैन पुनीत यादव, भाजपा नेता बिल्लू गुप्ता, लोकेन्द्र सिंह पुजारी, विधायक प्रतिनिधि यतेन्द्र वर्मा, हरिकिशन, डॉ देवेंद्र शाक्य, वीरेंद्र वर्मा, मनोज लोधी, भाजपा मीडिया प्रभारी आकाश गुप्ता, पुष्पेंद्र आरएसएस, विवेक वर्मा, अनिल राजपूत, तिर्मल सिंह, भीमसेन कश्यप, संजय राजपूत सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User