शकुन्तला देवी बालिका इण्टर कालेज में पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिवस पर वाल दिवस का हुआ आयोजन।

Nov 14, 2025 - 19:31
 0  0
शकुन्तला देवी बालिका इण्टर कालेज में पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिवस पर वाल दिवस का हुआ आयोजन।

शकुन्तला देवी बालिका इण्टर कालेज में पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिवस पर वाल दिवस का हुआ आयोजन।

कायमगंज/फर्रुखाबाद। शकुन्तला देवी बालिका इण्टर कालेज में पं0 जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिवस पर वाल दिवस का हुआ आयोजन। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सुतीक्षण श्रीवास्तव व सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने नेहरूजी के चित्र पर पुष्प अर्पित किये। इसके बाद छोटे-छोटे बच्चों के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें चम्मच दौड़, बाल रेस, 100 मीटर दौड़, बाल्टी दौड़, लंगडी दौड़, मेढ़क दौड़ आदि शामिल रहे। इस प्रतियोगिता का आयोजन हाउस वाइज किया गया था जिसमें रानी लक्ष्मी बाई हाउस प्रथम, माता जीजाबाई हाउस द्वितीय, सती सावित्री हाउस तृतीय स्थान पर रहे।

विजयी प्रतियोगियों को विद्यालय के प्रधानाचार्य जी की ओर से पुरस्कृत किया गया। इस दौरान प्रधानाचार्य सुतीक्षण श्रीवास्तव ने बच्चों को नेहरूजी के विषय में विस्तार से बताया। उन्होने नेहरूजी के जन्म से लेकर उनकी उपलब्धियों के बारें में विस्तार से बताया। इस अवसर पर ममता सिंह, शिल्की मिश्रा, लक्ष्मी गंगवार, शोभा यादव, सुन्दरम सिंह, लालराम, सुरभि श्रीवास्तव, शशांक शुक्ला, शायना खान, पूजा सिंह सहित सभी शिक्षक व शिक्षिकायें मौजूर रहीं।