पुणे में भीषण हादसा, ट्रक ने छह गाड़ियों को मारी टक्कर; 8 जिंदा जले

Nov 14, 2025 - 09:28
0 1
पुणे में भीषण हादसा,  ट्रक ने छह गाड़ियों को मारी टक्कर; 8 जिंदा जले

block-350 block-350

Pune accident: महाराष्ट्र के पुणे में गुरुवार को एक भीषण हादसा हो गया। यहां बेंगलुरू-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 4 के एक पुल के ऊपर चल रहा मालवाहक ट्रक अनियंत्रित होकर 6 गाड़ियों से टकरा गया। इसकी वजह से आसपास मौजूद 8 लोग जिंदा जल गए हैं। अधिकारियों के मुताबिक यह हादसा मालवाहक ट्रक के ब्रेक फेल होने की वजह से हुआ।

ब्रेक फेल होने के बाद वह एक के बाद एक गाड़ियों से टकराता गया और फिर आग लग गई। अधिकारियों के मुताबिक तेज टक्कर की वजह से आग एकदम तेजी के साथ भड़क उठी। इसकी वजह से लोगों को भागने का मौका नहीं मिला। फिलहाल मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती है। घटना के तुरंत बाद ही प्रशासन ने वहां पर मोर्चा संभाल लिया है। दमकल की गाड़ियां वहां पर पहुंच चुकी है। बचाव कार्य शुरू किया जा चुका है। दुर्घटना के बाद जले हुए वाहनों को हटाने का काम किया जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User