8th Pay Commission: इन कर्मचारियों को नहीं मिलेगा 8वें वेतन आयोग का लाभ?

Nov 14, 2025 - 09:24
0 17
8th Pay Commission: इन कर्मचारियों को नहीं मिलेगा 8वें वेतन आयोग का लाभ?

block-350 block-350

नई दिल्ली: 8th Pay Commission: केंद्र सरकार ने 3 नवंबर को 8वें वेतन आयोग के Terms of Reference (ToR) को मंजूरी दे दी है। यह आयोग तीन सदस्यीय है और इसकी अध्यक्षता न्यायमूर्ति रंजना देसाई करेंगी। इस फैसले के बाद केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स की उम्मीदें बढ़ गई हैं।

हालांकि, रिपोर्ट सामने आने के बाद खबर हैं कि करीब 69 लाख केंद्रीय पेंशनर्स और पारिवारिक पेंशनर्स को 8वें वेतन आयोग के दायरे से बाहर रखा जा सकता है। इससे पेंशनर्स में नाराजगी और चिंता पैदा हो गई है। ऑल इंडिया डिफेंस एम्प्लॉइज फेडरेशन (AIDEF) ने इस मुद्दे को उठाते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को पत्र लिखा है। फेडरेशन का कहना है कि पहले सेवानिवृत्त या जल्द ही सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को आयोग से बाहर रखना गलत है। पत्र में कहा गया है कि जिन लोगों ने 30 साल या उससे अधिक समय तक देश की सेवा की है, उन्हें 8वें वेतन आयोग की Terms of Reference में शामिल न करना दुर्भाग्यपूर्ण है। AIDEF ने स्पष्ट किया कि पेंशन रीविजन पेंशनर्स का अधिकार है और उन्हें इससे वंचित रखना ‘नाइंसाफी’ है।

अधिसूचना में केवल उन कर्मचारियों का उल्लेख है जिनकी सैलरी और भत्तों की समीक्षा की जाएगी। इनमें शामिल हैं: केंद्र सरकार के औद्योगिक और गैर-औद्योगिक कर्मचारी ऑल इंडिया सर्विसेज से जुड़े कर्मचारी डिफेंस फोर्सेज के कर्मचारी केंद्र शासित प्रदेशों के कर्मचारी इंडियन ऑडिट और अकाउंट डिपार्टमेंट के अधिकारी एवं कर्मचारी RBI को छोड़कर संसद के अधिनियमों के तहत स्थापित नियामक निकायों के सदस्य सर्वोच्च न्यायालय के अधिकारी एवं कर्मचारी हाई कोर्ट के अधिकारी और कर्मचारी जिनकी सैलरी संघ शासित प्रदेशों द्वारा दी जाती है संघ शासित प्रदेशों के अधीनस्थ न्यायालयों के न्यायिक अधिकारी यूनियन का कहना है कि 8वें वेतन आयोग के Terms of Reference 7वें वेतन आयोग से अलग हैं।

 7वें वेतन आयोग में पेंशन में संशोधन का प्रावधान था, लेकिन 8वें वेतन आयोग में इसे हटा दिया गया है। ऐसे में पहले से रिटायर हो चुके कर्मचारियों की नाराजगी स्वाभाविक है। 8वें वेतन आयोग को अपनी रिपोर्ट तैयार करने में लगभग 18 महीने का समय लगेगा। इसके बाद ही यह स्पष्ट होगा कि कर्मचारियों और पेंशनर्स का वेतन और पेंशन किस स्तर तक बढ़ेगी और पेंशनर्स को वास्तव में लाभ मिलेगा या नहीं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User