Kasganj news लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयंती समारोह के उपलक्ष्य में निकाली पद यात्रा

Nov 11, 2025 - 17:23
0 0
Kasganj news लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयंती समारोह के उपलक्ष्य में निकाली पद यात्रा

block-350 block-350

अमांपुर में भाजपाईयों ने लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयंती समारोह के उपलक्ष्य में निकाली पद यात्रा

 कासगंज अमांपुर विधानसभा क्षेत्र में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयंती समारोह के उपलक्ष्य में मंगलवार को अमांपुर विधानसभा की पदयात्रा निकाली गई। मुख्य अतिथि जिला प्रभारी देवेन्द्र चौधरी ने सहभागिता की। 7 किलोमीटर तक इस पद यात्रा में तमाम लोग शामिल हुए। क्षेत्रीय विधायक हरिओम वर्मा के नेतृत्व में भाजपाइयों ने उत्साह के साथ पैदल पदयात्रा निकाली। पद यात्रा सर्वहितकारी इंटर कॉलेज वारानगर से प्रारंभ होकर बनूपुरा होते हुए अनार सिंह इंटर कॉलेज रानामऊ पर जाकर सम्पन्न हुई। पद यात्रा में भाजपा कार्यकर्ता तिरंगा लिए हुए वंदेमातरम, भारत माता की जय व वीर शहीदों का बलिदान याद रखेगा हिन्दुस्तान देशभक्ति के जोशीले नारे लगा रहे थे। डीजे पर बजते संगीत ने सभी को देशभक्ति के रंग से सराबोर कर दिया। पद यात्रा सर्वहितकारी इंटर कॉलेज वारानगर से प्रारंभ होकर बनूपुरा, सहावर रोड अमांपुर होते हुए प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। पद यात्रा के दौरान भाजपाई अपने हाथों में तिरंगा झंडा लेकर भारत माता के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। अनार सिंह इंटर कॉलेज रानामऊ में आयोजित सभा में जिला प्रभारी देवेन्द्र चौधरी ने कहा‌ कि सरदार पटेल के भारत के लिए किए गए कार्यो को भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने सभी रियासतों को एक साथ मिलकर खंड भारत बनाया। उन्होंने कश्मीर में भी अनेक कार्य कराए। कांग्रेस ने सरदार वल्लभ भाई पटेल को प्रधानमंत्री नहीं बनने दिया। कांग्रेस, सपा, बसपा सब एक राजा की तरह काम कर रही है। यह सभी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी है। भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने कहा कि भाजपा एक ऐसी पार्टी है जो कि देश के सभी हितैषियों का सम्मान करती है‌। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरदार पटेल की जयंती व बंदे मातरम गीत का सम्मान कर जयंती मनाई। क्षेत्रीय विधायक हरिओम वर्मा ने कहा कि सरदार पटेल का जीवन राष्ट्र सेवा, एकता और समर्पण की प्रेरणा देता है। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा, विधायक हरिओम वर्मा, भाजपा नेता नवल कुलश्रेष्ठ, भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश गुप्ता, विधानसभा प्रभारी, गौरीशंकर शर्मा, डां केत सिंह वर्मा, भाजपा जिला महामंत्री संजय सोलंकी, राजवीर सिंह भल्ला, पूर्व विधायक नेत्रपाल सिंह, ब्लॉक प्रमुख कृष्णा राजपूत, विधायक प्रतिनिधि यतेन्द्र वर्मा, भाजपा नेता बृजेश वर्मा, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विजेन्द्र प्रताप सिंह, चेयरमैन पुनीत यादव, यात्रा संयोजक राजपाल सिंह, जिला पंचायत सदस्य डाॅ विक्रम राजपूत, जिला पंचायत अवनीश सोलंकी, भाजपा नेता बिल्लू गुप्ता, दिनकर राव चतुर्वेदी, अरूण चौहान, राम आसरे पचौरी, प्रधानाचार्य रामजीलाल वर्मा, पुजारी यादव, प्रधान फूल सिंह, मंडल अध्यक्ष चित्तर सिंह, हरिभान सिंह, मनोज सोलंकी, गोविंद चतुर्वेदी, मंडल अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा दरवेश फौजी, मंडल उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र वर्मा, महामंत्री मुन्नालाल जाटव, मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा नरेंद्र लोधी, सत्यवीर सिंह, एदल सिंह, भाजपा मीडिया प्रभारी आकाश गुप्ता सर्राफ, डाॅ पवन माथुर, प्रधान संजय शाक्य, प्रधान सुभाष वर्मा, हिदेश सर्राफ, दीपक सोलंकी, पुष्पेंद्र आरएसएस, इस्लाम अली, विवेक वर्मा, मुनेंद्र वर्मा, कौशल वर्मा, रामलखन चौहान, लला सोलंकी, पुण्य प्रताप सिंह, अखिलेश गुप्ता, नन्नू गुप्ता, प्रिंस गुप्ता, ठेकेदार घनश्याम बघेल, तिर्मल सिंह, भीमसेन कश्यप, संजय राजपूत आदि भाजपाई मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User