Kasganj news जिलाधिकारी प्रणय सिंह की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति, कासगंज की बैठक हुई आयोजित।

Nov 11, 2025 - 17:19
0 0
Kasganj news जिलाधिकारी प्रणय सिंह की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति, कासगंज की बैठक हुई आयोजित।

जिलाधिकारी प्रणय सिंह की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति, कासगंज की बैठक हुई आयोजित।

 जनपद की कुल 11 आशाओं को कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

 कासगंज: जिलाधिकारी प्रणय सिंह की अध्यक्षता में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक में जिला स्तर पर विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों, स्वास्थ्य संकेतकों की अद्यतन स्थिति एवं प्रगति पर बिंदुवार जननी सुरक्षा योजना, आभा आईडी, आयुष्मान गोल्डन कार्ड, एन0सी0डी0 की प्रगति एन0सी0डी0 के अंतर्गत डायबिटीज, हाइपरटेंशन, ओरल कैंसर एवं आशाओं द्वारा भरे गए सी- बैक फॉर्म की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी द्वारा समस्त अधीक्षक एवं प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, समस्त बी0पी0एम0 एवं बी0सी0पी0एम0 को सप्ताह में दो बार आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का भ्रमण करने एवं गांव में समस्त इंडिकेटरों हेतु कैंप लगाने के निर्देश दिए। डॉ सरताज अली, जिला कार्यक्रम समन्वयक, आयुष्मान भारत, को जनपद में क्षेत्र भ्रमण हेतु अपना अग्रिम टूर प्लान दो दिवस के अंदर जिलाधिकारी ने प्रस्तुत करने साथ ही शतप्रतिशत गोल्डन कार्ड बनवाने के निर्देश दिए। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ राजीव अग्रवाल द्वारा उक्त बैठक में समस्त अधीक्षक/प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को अपंजीकृत चिकित्सालय एवं अपंजीकृत प्रसव केंद्रों के विरुद्ध कार्यवाही के दिये निर्देश।जिला स्वास्थ्य समिति की उक्त बैठक में कार्रवाई विवरण अखंड प्रताप सिंह ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक को टीकाकरण की कम प्रगति को लेकर कारण बताओं नोटिस जारी करने, विकासखंड गंजडुडवारा की पांच आशा( पुष्पा ,पान देवी, रवीना, राजरानी ,अखिलेश देवी, प्रियंका) विकासखंड सोरों तीन आशा (मीरा देवी ,शकुंतला, बेबी) विकासखंड कासगंज की तीन आशा (कुवर श्री शकुंतला ,ममता) जनपद की कुल 11 आशाओं को स्वास्थ्य सम्बन्धी कार्यों में रुचि न लेने पर कारण बताओं नोटिस जारी करने के जिलाधिकारी ने निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा अपने चिकित्सालयों में मरीजों के उचित देखभाल से संबंधित बेसिक सुविधाओं जैसे-बैठने की व्यवस्था, पानी, शौचालय, व्हीलचेयर सहित अन्य चिकित्सीय उपकरणों आदि के सुचारू संचालन सुनिश्चित रखें। बैठक में नोडल अधिकारी डॉ0 उत्कर्ष यादव, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ0 कुलदीप सिंह, समस्त ब्लॉक स्तरीय अधीक्षक/ प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, डीपीओ महिला बाल विकास विभाग, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, जिला कम्युनिटी प्रोसेस प्रबंधक, जिला डाटा प्रबंधक, समस्त ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक, समस्त ब्लॉक कम्युनिटी प्रोसेस प्रबंधक एवं हेल्थ कंसलटेंट एवं समस्त सहयोगी संस्थाओं के प्रतिनिधि द्वारा प्रतिभाग किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

ब्यूरो चीफ ,कासगंज सुराग ब्यूरो

Comments (0)

User