Kasganj News : चाकू मारकर हत्या के अभियोग में वांछित तीन अभियुक्त गिरफ्तार

Nov 09, 2025 - 18:14
0 3
Kasganj News : चाकू मारकर हत्या के अभियोग में वांछित तीन अभियुक्त गिरफ्तार

block-350 block-350

चाकू मारकर हत्या के अभियोग में वांछित तीन अभियुक्त गिरफ्तार

कासगंज। पुलिस अधीक्षक कासगंज सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक श्री सुशील कुमार के पर्यवेक्षण में जनपद में वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना गंजडुण्डवारा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। क्षेत्राधिकारी पटियाली श्री संदीप वर्मा के नेतृत्व में थाना गंजडुण्डवारा पर दर्ज मुकदमा संख्या 374/25 धारा 103(1)/352/3(5) बीएनएस से संबंधित तीन वांछित अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी 08 नवंबर 2025 को रेलवे स्टेशन गंजडुण्डवारा से की गई।

गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। **गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम —** 1. बली मोहम्मद पुत्र नैक्सू, निवासी ग्राम गणेशपुर, थाना गंजडुण्डवारा, जनपद कासगंज 2. कमरजहां पत्नी बली मोहम्मद, निवासी ग्राम गणेशपुर, थाना गंजडुण्डवारा, जनपद कासगंज 3. सानिया परवीन उर्फ निशा पुत्री बली मोहम्मद, निवासी ग्राम गणेशपुर, थाना गंजडुण्डवारा, जनपद कासगंज

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User