Etah News : चेकिंग अभियान, 172 वाहनों का चालान, ₹2,05,500 का सम्मन शुल्क वसूला

Nov 09, 2025 - 18:07
0 4
Etah News : चेकिंग अभियान, 172 वाहनों का चालान, ₹2,05,500 का सम्मन शुल्क वसूला

block-350 block-350

एटा में यातायात माह के तहत चला विशेष चेकिंग अभियान, 172 वाहनों का चालान, ₹2,05,500 का सम्मन शुल्क वसूला

एटा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में आज दिनांक 09 नवंबर 2025 को यातायात माह के अवसर पर जनपदीय यातायात पुलिस द्वारा विशेष जागरूकता एवं चेकिंग अभियान संचालित किया गया। अभियान के दौरान यातायात पुलिस टीम ने विभिन्न नियम उल्लंघनों जैसे ड्रिंक एंड ड्राइव, तीन सवारी, बिना हेलमेट वाहन चलाना, काली फिल्म, नाबालिग चालक, बिना नंबर प्लेट, नो पार्किंग में खड़े वाहन तथा ओवर स्पीडिंग आदि पर कार्रवाई की।

 इस दौरान कुल 172 वाहनों के चालान किए गए और ₹2,05,500 का सम्मन शुल्क वसूला गया। साथ ही बस स्टैंड से अवैध रूप से सवारी भर रही एक बस को सीज किया गया। अभियान के तहत यातायात पुलिस ने बस यूनियन के चालक-परिचालकों और आमजन को यातायात नियमों की जानकारी देकर जागरूक किया। यातायात माह के इस अवसर पर वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए गए और पंपलेट वितरित कर लोगों से सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने, हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने तथा सुरक्षित यातायात में सहभागी बनने की अपील की गई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User