Agra News : नामर्द पति होने का फायदा उठाता है जेठ, थाने में फूटफूटकर रोई महिला

Agra News : नामर्द पति होने का फायदा उठाता है जेठ, थाने में फूटफूटकर रोई महिला

Oct 11, 2025 - 08:36
0 150
Agra News : नामर्द पति होने का फायदा उठाता है जेठ, थाने में फूटफूटकर रोई महिला

block-350 block-350

उत्तर प्रदेश के आगरा से एक शर्ससार करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक नवविवाहिता अपनी शिकायत लेकर थाने पहुंची है। उसने अपने पति और जेठ के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

विवाहिता का आरोप है कि शादी में उसके साथ धोखाधड़ी हुई है। शादी के बाद उसके साथ शारीरिक उत्पीड़न, छेड़छाड़ हो रही है। इतना ही नहीं उसने दहेज उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगाया है। गाली-गलौज और मारपीट करता है पति जानकारी के अनुसार, महिला की शादी करीब छह महीने पहले कमला नगर के युवक से हुई थी। शादी के बाद उसे पता चला कि उसका पति शारीरिक रूप से कमजोर है, जो शादी से पहले छुपाया गया था। जब महिला ने पति से डॉक्टर से जांच कराने को कहा, तो पति ने गाली-गलौज की और मारपीट की। पति अपनी कमजोरी स्वीकार नहीं कर रहा था। महिला ने बताया कि हर बार जब वह डॉक्टर के पास जाने की बात करती, पति उसे गाली देता और मारता था।

इस कारण महिला मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान हो गई। जेठ रोजाना करता है अश्लील हरकतें महिला ने आरोप लगाया कि उसका जेठ पति की कमजोरी का फायदा उठाता था। जेठ रोजाना उसके साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें करता था। जब उसने इसका विरोध किया, तो जेठ और ससुराल वालों ने दहेज की मांग शुरू कर दी। महिला ने बताया कि ससुराल वालों ने कार और फ्लैट की मांग की और उसकी शिकायतों को नजरअंदाज किया। आखिरकार उसे घर से भी निकाल दिया गया। वहीं, पुलिस ने उसकी शिकायत पर पति और जेठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है और जांच शुरू कर दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User