Kasganj news आर्मी की ट्रेनिंग कर घर लौटे जवान का हुआ भव्य स्वागत

Oct 10, 2025 - 05:45
0 1
Kasganj news  आर्मी की ट्रेनिंग कर घर लौटे जवान का हुआ भव्य स्वागत

block-350 block-350

आर्मी की ट्रेनिंग कर घर लौटे जवान का भव्य स्वागत, गूंजे वंदे मातरम के जयघोष

अमांपुर कस्बे के सुभाष नगर निवासी सैनिक रामगोपाल प्रजापति‌ 14 माह की आर्मी की ट्रेनिंग पूरी कर पहली बार अपने घर वापसी पर गुरुवार को फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। लोगों ने ढोल नगाड़ों की धुन पर भारत माता की जय, वंदे मातरम् आदि देशभक्ति नारे लगाए और उत्साह प्रकट किया। रामगोपाल के पिता राम प्रकाश प्रजापति दिहाड़ी मजदूर हैं। जबकि माता गिरिजा देवी गृहणी है। सैनिक रामगोपाल प्रजापति ने बताया की बचपन से उनका सपना था कि वह सेना में भर्ती हो। आर्मी की भर्ती की जानकारी मिलने पर उन्होंने तैयारी शुरू की और आज यह सपना साकार हुआ। माता-पिता की आंखों में खुशी देखकर उन्हें अपार संतोष हो रहा है। सैनिक रामगोपाल ने सैल्यूट करते हुए कहा कि आर्मी में भर्ती होकर देश की सेवा के लिए सेना में चयन होकर अपने क्षेत्र का नाम रोशन करना एक बहुत महान कार्य है। इस मौके पर संजय प्रजापति, रामप्रकाश प्रजापति, मुन्नालाल प्रजापति, कोमल प्रजापति, आकाश गुप्ता, विनय यादव, सनी यादव डॉ जयप्रकाश राजपूत, मुकेश प्रजापति, उमेश प्रजापति, ब्रह्मानंद, दिनेश प्रजापति, शिवम, हरवीर, हर्ष, मनीष, राजकुमार, राजवीर, लाखन प्रजापति, विकास दादा सुखवीर चौहान, आयुष भारद्वाज, अंकित, पुष्पेंद्र प्रजापति, आदि लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User