कासगंज/ अमांपुर पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को अवैध तमंचा के साथ किया गिरफ्तार।

Sep 19, 2023 - 19:39
0 35
कासगंज/ अमांपुर पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को अवैध तमंचा के साथ किया  गिरफ्तार।

block-350 block-350

अपराध नियंत्रण की दिशा में कासगंज पुलिस की कार्यवाही जारी, थाना अमांपुर पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से एक अवैध तमंचा 32 बोर व एक जिंदा कारतूस 32 बोर। पुलिस अधीक्षक कासगंज सौरभ दीक्षित के कुशल निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक कासगंज जितेन्द्र कुमार दुबे के पर्यवेक्षण में, जनपद के सभी थानों में वारण्टी व वांछित अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, क्षेत्राधिकारी सहावर राजू निषाद के नेतृत्व में, दिनांक 18.09.2023 को मुखबिर खास की सूचना पर, थाना अमांपुर पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को ग्राम जखा रोड यात्री प्रतीक्षालय के सामने से, समय करीब 22.05 बजे, एक अवैध तमंचा 32 बोर व एक जिंदा कारतूस 32 बोर के साथ,गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी, जिसके सम्बन्ध में अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 242/2023 धारा 3/25 आयुध अधि0 पंजीकृत कर, नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है । गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण- • सोनू पुत्र जगत सिंह निवासी आजाद नगर कस्वा व थाना गजरौला जनपद अमरोहा । गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास- • मु0अ0सं0- 242/2023 धारा 3/25 आयुध अधि0 थाना अमांपुर जनपद कासगंज । अभियुक्त के कब्जे से बरामदगी – • एक अवैध तमंचा 32 बोर व एक जिंदा कारतूस 32 बोर । पुलिस टीम- • नि0अ0 प्रवेश राणा, थाना अमांपुर जनपद कासगंज मय टीम ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User