Kasganj news अमाँपुर राजतिलक के साथ हुआ रामलीला महोत्सव का समापन

Oct 05, 2025 - 17:10
0 3
Kasganj news अमाँपुर राजतिलक के साथ हुआ रामलीला महोत्सव का समापन

block-350 block-350

अमांपुर में धूमधाम से हुआ भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक राजतिलक के साथ हुआ रामलीला महोत्सव का समापन कासगंज अमांपुर कस्बे के बारहद्वारी पर चल रही 11 दिवसीय संगीतमय आदर्श श्रीरामलीला मंचन महोत्सव का भगवान श्रीराम के भव्य राज्याभिषेक के साथ समापन हो गया। श्रीरामलीला मंच पर बैंडबाजों एवं ढोलक की थाप के बीच मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का राजतिलक किया गया। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक हरिओम वर्मा ने हनुमान जी के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित किया और राजगद्दी पर बैठे प्रभु श्री राम की आरती उतारी। राजा राम का राजतिलक होते ही पंडाल में जय श्रीराम के जयकारे गूंजने लगे। राजा राम के दर्शन और आरती को लोगों में उत्सुकता रही। पंडित गुड्डू पाराशर ने विधि-विधान पूर्वक वैदिक मंत्रोच्चारण से श्रीराम के स्वरूप का राजतिलक किया। श्रीरामलीला महोत्सव कमेटी के पदाधिकारियों एवं कार्यकताओं ने प्रभु श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण, भरत, श्रत्रुधन, हनुमान जी के स्वरूपों को फूलमाला पहनाकर पूजा अर्चना कर आरती उतारी गई। रामलीला मंच पर राज्याभिषेक की भव्य झांकी सजाई गई। कार्यक्रम का संचालन वीरी सिंह शाक्य ने किया। इस अवसर‌‌पर विधायक हरिओम वर्मा, रामलाल साहू, सुधीर गुप्ता, राकेश पाराशर, प्रधानाचार्य डॉ रामजीलाल वर्मा,‌ अध्यक्ष रूद्रप्रताप सिंह, शीलेन्द सोलंकी, सुनील गुप्ता, दरबेश फौजी, रिंकू अग्रवाल, रामसिंह शाक्य, बन्टी गुप्ता, विनीत मित्तल, मनोज गुप्ता, आकाश गुप्ता सरार्फ, संतोष पालीवाल, संजीव माहेश्वरी, पुष्पेंद्र आरएसएस, प्रधान भोले सोलंकी, मनोज वर्मा, तिर्मल सिंह, शिवम सोलंकी, बॉबी लोधी, पिदुम सोलंकी, राहुल चौहान, योगेन्द्र यादव, आयुष गुप्ता, शिवम गुप्ता, कृष्णा आर्य, डाॅ पवन माथुर, करन सिंह, राहुल जौहरी, बबलू गुप्ता, रिषभ पाराशर, पवन गुप्ता, अंशु गुप्ता, शनि गुप्ता, देव गुप्ता, बालक राम, गुड्डू शाक्य, आयुष गुप्ता, यश अग्रवाल आदि रामभक्त मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User