मिशन शक्ति फेस-5.0 "सशक्त नारी, समृद्ध प्रदेश" के अंतर्गत जागरूकता दौड़ एवं गोष्ठी का आयोजन थाना मक्खनपुर से पुलिस लाइन तक किया गया।

Sep 30, 2025 - 22:30
0 12

block-350 block-350

मिशन शक्ति फेस-5.0 "सशक्त नारी, समृद्ध प्रदेश" के अंतर्गत जागरूकता दौड़ एवं गोष्ठी का आयोजन थाना मक्खनपुर से पुलिस लाइन तक किया गया।

 फिरोजाबाद उत्तर प्रदेश शासन द्वारा प्रदेश में महिलाओं/बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन हेतु "मिशन शक्ति" अभियान फेज-05 का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 30.09.2025 को पीएमएल सीनियर सेकेंडरी स्कूल दबरई, फिरोजाबाद के छात्र-छात्राओं द्वारा थाना मक्खनपुर से पुलिस लाइन तक जागरूकता दौड़ का आयोजन किया गया।

इस दौड़ का मुख्य उद्देश्य छात्राओं व महिलाओं को जागरूक करना तथा समाज में महिला सुरक्षा, सम्मान एवं आत्मनिर्भरता का संदेश देना था। दौड़ में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। तत्पश्चात पुलिस लाइन स्थित बहुउद्देश्यीय सभागार में छात्राओं को मिशन शक्ति फेस 5.0 "सशक्त नारी, समृद्ध प्रदेश" के अंतर्गत महिला सुरक्षा एवं सम्मान, महिला हेल्पलाइन नंबर (1090, 112, 181, 1098), साइबर क्राइम से बचाव, कानूनी अधिकार, महिला सशक्तिकरण एवं आत्मनिर्भरता तथा घरेलू हिंसा/उत्पीड़न की स्थिति में त्वरित कार्रवाई जैसे विषयों पर जागरूक किया गया।

 इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक श्री सुरेन्द्र विक्रम, स्कूल डायरेक्टर श्री मनोज गर्ग, थानाध्यक्ष मक्खनपुर, मिशन शक्ति टीम प्रभारी एसआई श्री सुनील चंद, महिला उपनिरीक्षक पूजा सिरोही एवं अनु पवाड़िया, यातायात प्रभारी श्री महेश सिंह व उनकी टीम सहित विद्यालय का स्टाफ एवं पुलिस विभाग के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

Downloads (1)

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sheelendra Singh

Sheelendra Singh ब्यूरो चीफ फिरोजाबाद हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User