Etah News : मिशन शक्ति फेज-5 : बालिकाओं और महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में सशक्त कदम

Sep 30, 2025 - 20:43
 0  20
Etah News : मिशन शक्ति फेज-5 : बालिकाओं और महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में सशक्त कदम

मिशन शक्ति फेज-5 : बालिकाओं और महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में सशक्त कदम

 एटा। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा चलाए जा रहे *मिशन शक्ति फेज-5* अभियान के अंतर्गत *लिम्रा इंटरनेशनल स्कूल, एटा* में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता *आयुक्त अलीगढ़ श्रीमती संगीता सिंह* एवं *पुलिस उपमहानिरीक्षक अलीगढ़ परिक्षेत्र श्री प्रभाकर चौधरी* ने की। *जिलाधिकारी एटा श्री प्रेमरंजन सिंह* तथा *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्याम नारायण सिंह* की गरिमामयी उपस्थिति में छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा, स्वावलंबन एवं सशक्तिकरण विषयक जानकारी प्रदान की गई।

इस अवसर पर छात्रों, महिलाओं एवं बालिकाओं को विभिन्न आवश्यक हेल्पलाइन नंबरों जैसे – **1090 (वूमेन पावर लाइन), 112 (पुलिस सेवा), 108 (एम्बुलेंस सेवा), 1098 (चाइल्डलाइन), 102 (स्वास्थ्य सेवा), 181 (महिला हेल्पलाइन), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन), 1930 (साइबर हेल्पलाइन)** – की जानकारी देकर जागरूक किया गया। कार्यक्रम में *गुड टच-बैड टच*, *घरेलू हिंसा*, *महिला कानून*, तथा *साइबर अपराध* जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा की गई। छात्र-छात्राओं को डिजिटल अपराधों से बचाव हेतु *डिजिटल अरेस्ट* जैसे अभियानों की भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम की शोभा बढ़ाते हुए स्कूली छात्राओं द्वारा *मां दुर्गा के नौ रूपों की सुंदर प्रस्तुति* एवं *ताइक्वांडो प्रदर्शन* के माध्यम से *नारी सशक्तिकरण* का सशक्त संदेश दिया गया। इसी अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धि प्राप्त करने वाली छात्राओं, बालिकाओं एवं महिलाओं को *प्रशस्ति पत्र* देकर *सम्मानित* भी किया गया।

कार्यक्रम में *महिला आयोग की सदस्य श्रीमती रैनू गौड़*, *अपर पुलिस अधीक्षक अपराध श्री योगेन्द्र सिंह*, *क्षेत्राधिकारी श्री संजय कुमार सिंह*, *सीओ सकीट सुश्री कीर्तिका सिंह*, *प्रशिक्षु सीओ श्री अवनीश कुमार सिंह*, *विधायक मारहरा श्री वीरेन्द्र लोधी*, *सीडीओ एटा श्री नागेन्द्र मिश्र* सहित *20 से अधिक स्कूलों के छात्र*, *आशा बहुएं*, *आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां* तथा अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।