खाद्य सुरक्षा अभियान: नवरात्रि- दशहरा पर्व में मिलावट रोकने के लिए जिले में छापामार अभियान

Sep 29, 2025 - 20:18
0 4
खाद्य सुरक्षा अभियान: नवरात्रि- दशहरा पर्व में मिलावट रोकने के लिए जिले में छापामार अभियान

block-350 block-350

खाद्य सुरक्षा अभियान: नवरात्रि- दशहरा पर्व में मिलावट रोकने के लिए जिले में छापामार अभियान

अलीगढ़ । आगामी नवरात्रि और दशहरा पर्व को सुरक्षित बनाने के जिले जिले में विशेष छापामार अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य व्रत की मिठाईयाँ, घी, दुग्ध उत्पाद, आटे, सूखे मेवे और अन्य फलाहार में मिलावट रोकना और जनता को शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराना है। मण्डलीय सहायक आयुक्त खाद्य अजय कुमार जायसवाल के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया और 13 प्रमुख नमूने संग्रहित किए, जिनमें बेसन, सरसों का तेल, घी, पनीर, चावल और मिठाई शामिल हैं।

 संग्रहित नमूनों की जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम, 2006 के तहत आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अहम संदेश: पर्व के दौरान केवल प्रमाणित और सुरक्षित खाद्य पदार्थ ही खरीदें। मिलावटी या संदिग्ध उत्पादों की जानकारी तुरंत खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को दें। जनता की सुरक्षा और स्वास्थ्य की दृष्टि से यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User